'Karisma Kapoor के बच्चों ने सौतेली मां को बताया सिंड्रेला?, प्रिया सचदेव पर लगे गंभीर आरोप

Published : Oct 09, 2025, 09:22 PM IST
karisma kapoor sanjay kapoor

सार

Sanjay Kapoor Wealth Case: करिश्मा कपूर के बच्चों ने दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की ₹30,000 crकी संपत्ति में हिस्से का दावा किया। DELHI HC में सुनवाई के दौरान वकील महेश जेठमलानी ने प्रिया सचदेव को ‘सिंड्रेला’ बताया है। 

Sanjay Kapoor Wealth Case: दिवंगत व्यवसायी संजय कपूर की 30,000 करोड़ रुपये की विरासत में करिश्मा कपूर और दिवंगत बिजनेसमैन के बच्चों ने अपना हक मांगा है। दिल्ली उच्च न्यायालय में इस कानूनी लड़ाई ने गुरुवार (9 अक्टूबर) को एक नया मोड़ ले लिया, जब करिश्मा कपूर के बच्चों की तरफ से पैरवी कर रहे सीनियर लॉयर महेश जेठमलानी ने संजय की विधवा प्रिया सचदेव को परीकथा की सिंड्रेला जैसी दुष्ट सौतेली मां से कम्पेयर किया। कपूर के वकील जेठमलानी ने आरोप लगाया कि प्रिया सचदेव की बुरी नीयत है, वे करिश्मा के बच्चों के हक को मिनीमम करने के लिए जानबूझकर काम कर रही हैं।

प्रिया सचदेव पर लगाए संपत्ति हड़पने के आरोप

जेठमलानी ने अदालत से कहा, "यह सिंड्रेला जैसी सौतेली मां है।" उन्होंने दावा किया कि प्रिया ने पहले ही संपत्ति का 60 फीसदी, अपने बेटे के लिए 12 प्रतिशत और ट्रस्ट का 75 प्रतिशत हिस्सा हासिल कर लिया था। उन्होंने आगे कहा कि प्रॉपर्टी का मैनेजमेंट को जल्दबाजी में किया गया है, उन्होंने कंपनी के शेयर होल्डर को फिक्स करने के लिए बेनामी फॉर्म भी तैयार करना शुरू कर दिया था।

वसीयत की वैधता पर उठाए सवाल

जेठमलानी ने आगे आरोप लगाया कि वसीयत में तब बदलाव किया गया जब संजय अपने बेटे के साथ हॉलीडे पर थे, जेठमलानी ने आरोप लगाया कि इस वसीयत का एक हितग्राही संजय कपूर के अंतिम संस्कार के एक दिन बाद ही उनकी एक कंपनी में निदेशक बन गया।

प्रॉपर्टी का ये मामला करिश्मा के बच्चों, बेटी समायरा और बेटे कियान द्वारा दायर एक मुकदमे से जुड़ा है, जिसमें उन्होंने अपने दिवंगत पिता संजय कपूर की प्रॉपर्टी में बराबर हिस्सेदारी की मांग की है। फिलहाल इस मामवे की सुनवाई को आगे की डेट तक के लिए बढ़ा दिया गया है। मामले में अब 16 अक्टूबर को फिर से सुनवाई होगी।

संजय कपूर का 12 जून, 2025 को अचानक हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया था। उनके परिवार में उनकी दूसरी पत्नी प्रिया, उनका बेटा अज़रिया, उनकी मां रानी कपूर हैं। वहीं करिश्मा के साथ उनकी पिछली शादी से हुए दो बच्चे हैं।

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Dhurandhar 2 में अक्षय खन्ना की एंट्री का खुला राज! जानिए कैसा होगा रोल और क्या होगी कहानी?
2026 में 10 स्टार किड्स दिखाएंगे जलवा, 2 तो सिर्फ 8 दिन बाद मचाने आ रहे गदर