7 PHOTO: बेटी की शादी के लिए खंडाला पहुंचे सुनील शेट्टी, नीला कुर्ता-सफेद पेंट में टशन दिखाते नजर आए अथिया के पापा

Published : Jan 22, 2023, 02:08 PM ISTUpdated : Jan 22, 2023, 02:10 PM IST

सुनील शेट्टी की बेटी अथिया और क्रिकेटर केएल राहुल 23 जनवरी को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दोनों की शादी की रस्में 21 जनवरी से शुरू हो चुकी हैं। 21 जनवरी को हल्दी की रस्म हुई। वहीं 22 जनवरी को मेहंदी-संगीत होगा। 

PREV
17

सुनील शेट्टी ब्लू कलर के कुर्ते और सफेद पेंट में मीडिया के सामने पोज देते नजर आए। उन्होंने वेडिंग वेन्यू के बाहर ही मीडिया से बातचीत भी की। 

27

बता दें कि अथिया और राहुल की शादी में आने वाले मेहमानों को काफी कड़े नियमों का पालन करना पड़ रहा है। यहां तक कि वेन्यू में कैमरा या मोबाइल ले जाने की भी परमिशन नहीं है। 

37

शादी से जुड़ी कोई भी फोटो लीक न हो, इसके लिए मीडिया को वेडिंग वैन्यू से काफी दूर रखा गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो 22 जनवरी को मेहंदी और संगीत सेरेमनी का कार्यक्रम रखा गया है। 

47

शादी के लिए सुनील शेट्टी के खंडाला वाले फार्महाउस को रंगीन रोशनी से सजाया गया है। कपल की शादी साउथ इंडियन रीति-रिवाज से होगी। बता दें कि दोनों ही साउथ से बिलॉन्ग करते हैं। 

57

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी के बाद कपल एक ग्रैंड रिसेप्शन देगा। लेकिन ये रिसेप्शन 4 महीने बाद यानी मई में होगा। दरअसल, केएल राहुल के क्रिकेट में बिजी होने की वजह से आईपीएल खत्म होने के बाद रिसेप्शन दिया जाएगा।

67

बता दें कि केएल राहुल और आथिया पिछले 4 साल से रिलेशनशिप में हैं। अथिया शेट्टी ने 2015 में सलमान खान के प्रोडक्शन तले बनी फिल्म हीरो से अपना करियर शुरू किया था। वहीं, केएल राहुल ने 2014 में टेस्ट टीम में डेब्यू किया था। 

77

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अथिया-राहुल ने कुछ महीनों पहले ही मुंबई के बांद्रा में एक नया घर खरीदा है और वो जल्द ही इसमें शिफ्ट होने वाला है। कहा जा रहा है कि शादी के बाद कपल अपने नए घर में शिफ्ट हो जाएगा। 

ये भी देखें : 

PHOTOS: भरी महफिल में इस एक्ट्रेस ने छुए रेखा के पैर, गांधी गोडसे की स्क्रीनिंग में इस अंदाज में पहुंची शाहरुख की एक्ट्रेस
 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories