- Home
- Entertainment
- Bollywood
- PHOTOS: भरी महफिल में इस एक्ट्रेस ने छुए रेखा के पैर, गांधी गोडसे की स्क्रीनिंग में इस अंदाज में पहुंची शाहरुख की एक्ट्रेस
PHOTOS: भरी महफिल में इस एक्ट्रेस ने छुए रेखा के पैर, गांधी गोडसे की स्क्रीनिंग में इस अंदाज में पहुंची शाहरुख की एक्ट्रेस
डायरेक्टर राजकुमार संतोषी की फिल्म 'गांधी गोडसे' 26 जनवरी को रिलीज हो रही है। फिल्म की रिलीज से पहले मुंबई में इसकी स्पेशल स्कीनिंग रखी गई, जिसमें बॉलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेस रेखा भी पहुंचीं।

तनीषा के पैर छूते ही रेखा ने फौरन उन्हें दोनों हाथों से पकड़ कर गले लगा लिया। साथ ही आशीर्वाद भी दिया। बता दें कि तनीषा संतोषी को लोग कियारा आडवाणी की डुप्लिकेट भी कहते हैं।
इवेंट के दौरान तनीषा महरून कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। बता दें कि तनीषा संतोषी फिल्म 'गांधी गोडसे' से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं।
तनीषा संतोषी के पिता राजकुमार संतोषी बॉलीवुड के जाने-माने फिल्ममेकर हैं। वहीं उनकी मां का नाम मनिता संतोषी है। तनीषा, जाह्नवी और खुशी कपूर की बचपन की दोस्त हैं।
'गांधी गोडसे' की स्क्रीनिंग में शाहरुख खान की एक्ट्रेस महिमा चौधरी भी नजर आईं। बता दें कि महिमा फिल्म 'परदेस' में शाहरुख खान के साथ काम कर चुकी हैं। महिमा चौधरी एक बेटी की मां हैं। साथ ही गोविंदा के बेटे यशवर्द्धन आहूजा भी पहुंचे।
गांधी गोडसे एक युद्ध की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान तनु वेड्स मनु के डायरेक्टर आनंद एल रॉय भी नजर आए। उन्होंने संतोषी परिवार के साथ मिलकर फोटो खिंचाई।
गांधी गोडसे एक युद्ध की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान गुजरे जमाने की एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों भी पहुंचीं। इस दौरान पूनम व्हाइट गलर की ड्रेस में नजर आईं। पूनम ने तनीषा के साथ फोटो क्लिक करवाईं।
फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर भी नजर आईं। खुशी ब्लैक टॉप और जींस में दिखीं। हालांकि, उनकी बड़ी बहन जाह्नवी कपूर नजर नहीं आईं।
स्क्रीनिंग के दौरान रेखा के साथ पोज देतीं राजकुमार संतोषी की बेटी तनीशा। बता दें कि तनीषा ने फिल्म गांधी-गोडसे में सुषमा का किरदार निभाया है।
ये भी देखें :
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।