
बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर के निधन के बाद से उनकी प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। इस बीच संजय की बहन मंदिरा कपूर स्मिथ ने एक इंटरव्यू में प्रिया सचदेव के बारे में खुलकर बात की है। उन्होंने कई चौंकाने वाले दावे भी किए। साथ ही उन्होंने प्रिया की परवरिश पर भी सवाल उठाए।
संजय कपूर की बहन मंदिरा ने कहा, 'मेरे पापा प्रिया के बिल्कुल खिलाफ थे। उन्होंने साफ तौर पर कहा था कि संजय उससे कभी शादी नहीं कर सकते। उन्होंने यह भी कह दिया था कि वे उसका चेहरा तक नहीं देखना चाहते और यह कि उनके बच्चे नहीं हो सकते। परिवार में किसी ने भी इस शादी का सपोर्ट नहीं किया था। मैंने सिर्फ इसलिए साथ दिया क्योंकि मैं अपने भाई से प्यार करती थी, लेकिन मेरे लिए, लोलो (करिश्मा कपूर) के बच्चे थे, उसका एक परिवार था, उसे अपना रिश्ता बचाने का मौका मिलना चाहिए था। उसे अपने पति के साथ रहने की इजाजत मिलनी चाहिए थी। मैं और मेरी बहन उस शादी में शामिल नहीं हुए थे। हम दोनों इस बारे में पूरी तरह स्पष्ट थे कि हम इसका सपोर्ट नहीं कर सकते, क्योंकि पापा ने साफ कह दिया था कि ना शादी करो और ना ही बच्चे पैदा करो।'
ये भी पढ़ें..
अनुष्का शर्मा-विराट कोहली की शादी की लोकेशन आखिरी समय में क्यों हुई थी शिफ्ट, 8 साल बाद हुआ खुलासा
Ranbir Kapoor एयरपोर्ट पर Ex दीपिका पादुकोण से गले मिले, वीडियो देख यह अंदाजा लगा रहे लोग
मंदिरा ने आगे प्रिया पर संजय और करिश्मा कपूर की शादी टूटने का जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा, 'मैं प्रिया और संजय के बारे में तब से जानती थी, जब वो पहली बार एक फ्लाइट में मिले थे, और मुझे यह सब बिल्कुल भी पसंद नहीं था। उस वक्त लोलो और मेरे भाई के बीच सबकुछ ठीक था। कियान का जन्म हो चुका था और मेरा भाई अपने बच्चों को लेकर बेहद भावुक था। मुझे लगता है कि किसी औरत का उस महिला की भावनाओं की परवाह न करना, जिसने हाल ही में एक बच्चे को जन्म दिया है, बेहद गलत है। किसी भी परिवार में आकर दरार डालना सही नहीं हो सकता, आप किसी ऐसे रिश्ते को नहीं तोड़ सकते जो खुशहाल हो या फिर संभलने की कोशिश कर रहा हो। लोलो ऐसी किसी भी तकलीफ की हकदार नहीं थी।'
आपको बता दें करिश्मा कपूर और संजय कपूर की साल 2003 में शादी हुई ती। इसके बाद करिश्मा ने साल 2005 में बेटी समायरा और साल 2011 में बेटे कियान को जन्म दिया था। हालांकि, इसके बाद उनके रिश्ते में कड़वाहट आ गई। करिश्मा ने संजय पर हनीमून के दौरान भी उनके साथ बुरा व्यवहार करने और कई अफेयर रखने का आरोप लगाया। इसके बाद कपल ने साल 2016 में तलाक ले लिया। करिश्मा से अलग होने के बाद संजय कपूर ने प्रिया सचदेव से शादी कर ली। इस शादी से उनका एक बेटा है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।