Sunny Deol Anil Kapoor Conflict: बॉलीवुड की हीरोइनों के बीच अक्सर झगड़े के किस्से सुनने को मिलते हैं। इस पैकेज आपको 2 हीरो की बीच की टसल के बारे में बताने जा रहे हैं। ये हीरो है सनी देओल और अनिल कपूर।
सनी देओल और अनिल कपूर भले ही स्क्रीन पर अच्छे दोस्त नजर आए हो, लेकिन रियल लाइफ में दोनों की बनती नहीं है। इतना ही नहीं एक फिल्म के सेट पर शूटिंग के दौरान दोनों के बीच की दुश्मनी साफ नजर आए। ये फिल्म है राम अवतार।
26
1988 में आई फिल्म राम अवतार में सनी देओल और अनिल कपूर लीड रोल में थे। इसमें श्रीदेवी एक्ट्रेस थी। फिल्म में सनी-अनिल के बीच गहरी दोस्ती दिखाई थी, जो एक-दूसरे के कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहते हैं।
36
80 के दशक में सनी देओल और अनिल कपूर के बीच प्रतिद्वंद्विता थी। इतना ही नहीं दोनों एक-दूसरे को पसंद भी नहीं करते थे। सुनील हिंगोरानी की इस फिल्म के सेट एक बार ऐसा कुछ हुआ सभी दंग रह गए।
फिल्म राम अवतार की शूटिंग सनी देओल और अनिल कपूर दोनों ने साथ की लेकिन दोनों आपस में नहीं करते थे। एक फाइट सीन की शूटिंग के बाद अनिल से सनी पर आरोप लगाया था कि उन्होंने सच में उनका गला दबा दिया था।
56
बता दें कि 1988 में आई फिल्म राम अवतार को डायरेक्टर सुनील हिंगोरानी ने 1.60 करोड़ के बजट में तैयार किया था और मूवी ने 92 लाख का कलेक्शन किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरफ्लॉप रही थी।
66
कम ही लोग जानते हैं कि फिल्म राम अवतार 1964 में आई फिल्म संगम का रीमेक थी। फिल्म संगम में राज कपूर, राजेंद्र कुमार और वैजयंतीमाला लीड रील में थे। राज कपूर वाली फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी।