सनी देओल-अनिल कपूर इन 3 फिल्मों में दिखे साथ, सब 10 महीने में हुईं रिलीज, ऐसा रहा हाल

Published : May 20, 2025, 03:22 PM IST

सनी देओल और अनिल कपूर ने पूरे करियर में तीन फिल्मों में साथ काम किया है। खास बात यह है कि 10 महीने के अंदर रिलीज हुईं इन तीनों फिल्मों में से एक भी हिट नहीं रही। तीनो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थीं। जानिए तीनों फिल्मों के बारे में...

PREV
16

सनी देओल और अनिल कपूर पहली बार जिस फिल्म में दिखे थे, वह है 'राम अवतार'। यह फिल्म 20 मई 1988 को रिलीज हुई थी। फिल्म का डायरेक्शन सुनील हिंगुरानी ने किया था।

26

बचपन के दो दोस्तों की कहानी वाली इस फिल्म में सनी देओल ने राम और अनिल कपूर ने अवतार का रोल निभाया था। श्रीदेवी इस फिल्म की हीरोइन थीं। फिल्म फ्लॉप रही थी। लेकिन इसके गाने काफी पसंद किए गए थे, जिनमें 'उंगली में अंगूठी', 'तेरी बेवफाई का शिकवा' और 'एक-दूजे के वास्ते' शामिल हैं।

36

1988 में ही सनी देओल और अनिल कपूर को फिर एक बार फिल्म 'इंतकाम' में साथ देखा गया।11 नवम्बर 1988 को रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार कोहली ने किया था।

46

'इंतकाम' में सनी देओल और अनिल कपूर के अलावा मीनाक्षी शेषाद्री, किमी काटकर, अशोक कुमार, प्रेम चोपड़ा, शक्ति कपूर और कादर खान जैसे कलाकार भी नज़र आए थे। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी।

56

सनी देओल और अनिल कपूर तीसरी बार फिल्म 'जोशीले' में साथ नज़र आए। इस फिल्म का निर्देशन सिब्ते हसन रिजवी ने किया था और यह 10 फ़रवरी 1989 को रिलीज हुई थी।

66

'जोशीले' में सनी देओल और अनिल कपूर के अलावा श्रीदेवी, मीनाक्षी शेषाद्री, सतीश कौशिक, कुलभूषण खरबंदा, राजेश विवेक और भारत भूषण की अहम् भूमिका थी। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई थी। इसके बाद अनिल और सनी ने कभी किसी फिल्म में स्क्रीन शेयर नहीं की।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories