- Home
- Entertainment
- Bollywood
- अनिल कपूर की 4 फ़िल्में, जिनके रीमेक साउथ में बने, एक 2 तो एक 3 बार बनाई गई
अनिल कपूर की 4 फ़िल्में, जिनके रीमेक साउथ में बने, एक 2 तो एक 3 बार बनाई गई
अनिल कपूर ने साउथ की कई फिल्मों के रीमेक में काम किया है। लेकिन उनकी भी कुछ ऐसी फ़िल्में हैं, जिन्हें साउथ में कॉपी किया गया। नज़र डालिए अनिल कपूर की 4 ऐसी फिल्मों पर, जिनके रीमेक साउथ में बनाए जा चुके हैं...

1.मेरी जंग (1985)
सुभाष घई निर्देशित 'मेरी जंग' ब्लॉकबस्टर रही थी। फिल्म में अनिल कपूर के अलावा नूतन, मीनाक्षी शेषाद्री और अमरीश पुरी जैसे कलाकारों की भी अहम् भूमिका थी। यह फिल्म अब तक साउथ में तीन बार बनाई जा चुकी है।
'मेरी जंग' का पहला रीमेक 1986 में तेलुगु में Vijrumbhana नाम से बना, जिसका निर्देशन राजाचन्द्र ने किया था और अनिल कपूर वाला रोल शोभन बाबू ने निभाया था। 'मेरी जंग' दूसरी बार 1987 में तमिल में Oru Thayin Sabhatham नाम से बनी टी. राजेंदर निर्देशित इस फिल्म में अनिल कपूर वाला रोल डायरेक्टर ने खुद किया था। तीसरी बार 1989 में कन्नड़ में 'युद्ध कांड' नाम से 'मेरी जंग' बनाई गई, जिसमें रविचंद्रन ने अनिल कपूर वाला रोल निभाया था। फिल्म के डायरेक्टर के.वी. राजू थे।
2.मिस्टर इंडिया (1987)
शेखर कपूर ने इस फिल्म का निर्देशन किया था। अनिल कपूर के अलावा श्रीदेवी और अमरीश पुरी इस फिल्म में अहम् रोल में दिखे थे। फिल्म सुपरहिट रही थी। यह फिल्म साउथ में दो बार बनाई जा चुकी है।
'मिस्टर इंडिया' का पहला रीमेक 1989 में तमिल में En Rathathin Rathame नाम से बनाया गया था। के. विजयन निर्देशित इस फिल्म में के. भाग्यराज ने अनिल कपूर वाला रोल निभाया था और यह मीनाक्षी शेषाद्री की पहली तमिल फिल्म थी। 1989 में ही 'मिस्टर इंडिया' का दूसरा रीमेक कन्नड़ में 'जय कर्नाटका' नाम से बना। द्वाराकिश इस फिल्म के डायरेक्टर थे और अम्बरीश ने इसमें लीड रोल निभाया था।
तेज़ाब (1988)
एन. चंद्रा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अनिल कपूर के अलावा माधुरी दीक्षित और अनुपम खेर की भी अहम् भूमिका थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी।
1989 में 'तेज़ाब' का रीमेक तेलुगु में 'टू टाउन राउडी' नाम से बनाई गई थी। दसारी नारायण राव निर्देशित इस फिल्म में वेंकटेश, राधा और कृष्णं राजू का अहम् रोल था।
3.घर हो तो ऐसा (1990)
नील कपूर, मीनाक्षी शेषाद्री और राज किरण स्टारर इस फिल्म का निर्देशन कल्पतरु ने किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी।
'घर हो तो ऐसा' का रीमेक तेलुगु में Attintlo Adde Mogudu नाम से बनाया गया था। फिल्म के डायरेक्टर रेलंगी नरसिम्हा राव थे और इसमें राजेन्द्र प्रसाद और निरोशा ने लीड रोल निभाया था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

