Sunny Deol Border 2 Shooting: सनी देओल अपनी फिल्म जाट को लेकर लाइमलाइट में बने हैं। अब खबर है कि उन्होंने अपकमिंग फिल्म बॉर्डर 2 की शूटिंग शुरू कर दी है। वे शूटिंग के लिए देहरादून पहुंच गए हैं।
सनी देओल ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर कर लिखा- देहरादून में खराब मौसम और खूबसूरत सूर्यास्त के बीच बॉर्डर 2 की शूटिंग करने पहुंच गया हूं।
58
बता दें कि सनी देओल की बॉर्डर 2 में उनके साथ वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ लीड रोल प्ले करेंगे। ये फिल्म 23 जनवरी 2026 को रिलीज होगी।
68
बता दें कि सनी देओल की बॉर्डर 2, 1997 में आई फिल्म बॉर्डर का सीक्वल है। फिल्म बॉर्डर शानदार फिल्मों में से एक हैं।
78
डायरेक्टर जेपी दत्ता ने फिल्म बॉर्डर को 1997 में 10 करोड़ के बजट में बनाया था। फिल्म ने 65.57 करोड़ कमाए थे।
88
बता दें कि सनी देओल की फिल्म जाट की रिलीज को 18 दिन पूरे हो गए हैं। फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 84.90 करोड़ कमा लिए है, वहीं वर्ल्डवाइड इसका कलेक्शन 110 करोड़ पहुंच गया है।