
Deol Family बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर फैमिलीज में से एक है। इस फैमिली ने धर्मेंद्र और सनी देओल जैसे सुपरस्टार दिए हैं। लेकिन इस फैमिली के कई सदस्यों को फेम पाने के लिए संघर्ष भी करना पड़ा है। इसी परिवार का एक सदस्य ऐसा है, जो अपनी एक फिल्म की वजह से मिली अटेंशन के चलते मुंबई छोड़कर न्यूयॉर्क भाग गया था। यह सदस्य कोई और नहीं ल्कि धर्मेंद्र के भतीजे और सनी और बॉबी देओल के चचेरे भाई अभय देओल हैं। खुद अभय ने एक बातचीत के दौरान अपनी जिंदगी का यह रोचक किस्सा शेयर किया है।
अभय देओल ने ह्युमंस ऑफ़ बॉम्बे से बातचीत में बताया कि जब उनकी फिल्म 'देव डी' रिलीज हुई थी तो अचानक उन्हें लोगों की अटेंशन मिलने लगी। उन्हें फेम मिल रहा था और वे इससे निपटने में असमर्थ थे। उनके लिए यह वक्त इतना मुश्किल भरा था कि वे मुंबई छोड़कर न्यूयॉर्क भाग गए थे। बकौल अभय, "मेरे लिए अटेंशन और फेम से निपटना मुश्किल हो गया। क्योंकि मैं उस अतीत में झांकने लगा, जब मैं बच्चा था। मैं सेंसिटिव बच्चा था और मुझे अटेंशन पसंद नहीं आता था। मुझे आर्ट, क्रिएटिविटी और मीडियम पसंद था। मैं जानता था कि 'देव डी' बड़ी फिल्म होने वाली थी, लेकिन मैं फेमस नहीं होना चाहता था। लेकिन उस समय मैं एक्टिंग भी करना चाहता था। मेरे अंदर द्वंद्व चल रहा था। मैंने निगेटिविटी पर ज़्यादा फोकस किया मैंने कई मुद्दों को हल नहीं किया था। इसलिए मैं भाग गया, क्योंकि मैं फेमस होने और उसके साथ आने वाली हर चीज़ को लेकर डर गया था।"
अभय ने आगे कहा, "में जानता था कि मैं वहां नहीं रहूंगा। में न्यूयॉर्क में 'देव डी' वाले किरदार में था। मैं नशे में था और कोई काम नहीं कर रहा था। बस अपने पैसों के साथ बुरा बर्ताव कर रहा था। यह एक तरह से बर्बादी थी। मैं इसे बर्बादी नहीं कहूंगा, क्योंकि मैंने कुछ सीखा। लेकिन यह विनाशकारी था। मैं घर लौटना चाहता था और खुद के लिए और परिवार को सपोर्ट करने के लिए कमाना चाहता था। जिम्मेदारियां हैं तो आपको लौटना ही पड़ता है। यह एक काल्पनिक दुनिया है। मैं जानता था कि यह परमानेंट नहीं होने वाला। यह टेम्पररी पलायन था।"
'देव डी' 6 फ़रवरी 2009 को रिलीज हुई थी, जिसका निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया था। यह शरतचंद्र चट्टोपाध्याय के मशहूर उपन्यास 'देवदास' का मॉडर्न एडॉप्शन थी। फिल्म में अभय के साथ माही गिल और कल्कि कोचलिन की भी अहम् भूमिका थी। तकरीबन 11 करोड़ में बनी इस फिल्म ने एवरेज प्रदर्शन करते हुए भारत में लगभग 15.30 करोड़ और वर्ल्डवाइड करीब 20.02 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।