Sunny Deol की इन 7 फिल्मों से बौखलाया पाकिस्तान!, घबराकर एंट्री पर ही लगा दिया बैन

Published : Apr 28, 2025, 05:57 PM ISTUpdated : May 09, 2025, 12:03 AM IST

सनी देओल 'जाट' बनकर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रहे हैं। क्या आप जानते हैं कि उन्हें पाकिस्तान में एंट्री की इजाजत नहीं है। ऐसा नहीं है कि पकिस्तान की उनसे खास दुश्मनी है। बल्कि इसके पीछे उनकी देशभक्ति वाली फ़िल्में हैं। जानिए ऐसी 7 फिल्मों के बारे में...

PREV
17

1. बॉर्डर (1997)

डायरेक्टर जे.पी.दत्ता की इस फिल्म की कहानी 1971 में हुए लोंगेवाला युद्ध पर आधारित थी, जिसमें पाकिस्तान को करारी हार मिली थी। इस ब्लॉकबस्टर फिल्म में सनी देओल ने महावीर चक्र विजेता मेजर कुलदीप सिंह चांदपुरी का रोल निभाया था, जो लोंगेवाला युद्ध के असली नायक थे। इसी फिल्म के बाद सनी देओल की एंट्री पाकिस्तान में बैन हो गई थी।

27

2. गदर : एक प्रेम कथा (2001)

इस फिल्म की कहानी देश के विभाजन से शुरू होती है और फिर क्रॉस बॉर्डर प्रेम कहानी में बदल जाती है। डायरेक्टर अनिल शर्मा की इस फिल्म में सनी देओल सिख ट्रक ड्राइवर तारा सिंह बने हैं, जिन्हें बंटवारे के वक्त भारत में फंसी सकीना (अमीषा पटेल) से प्यार हो जाता है, जिसके अब्बू अशरफ अली लाहौर के मेयर हैं। तारा सिंह अपना प्यार वापस लाने पाकिस्तान जाता है और तबाही मचा देता है। यह फिल्म ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।

37

3.इंडियन (2001)

इस हिट फिल्म को एन. महाराजन ने डायरेक्ट किया। फिल्म में सनी देओल ने डीसीपी राजशेखर आज़ाद का रोल निभाया है, जो ना केवल देश के अंदर क्रिमिनल्स का सफाया करता है, सीमा पार से आए आतंकियों को भी नेस्तनाबूद करता है।

47

4.मां तुझे सलाम (2002)

फिल्म का निर्देशन टीनू वर्मा ने किया है। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म फ्लॉप हो गई थी। लेकिन इसकी कहानी ने पाकिस्तान को हिला दिया था। फिल्म में सनी देओल ने मेजर प्रताप सिंह का रोल निभाया था, जो भारत-पाकिस्तान सीमा पर तैनात है और आतंकवाद से देश की रक्षा कर रहा है। फिल्म के डायलॉग 'दूध मांगोगे तो खीर देंगे, कश्मीर मांगोगे तो चीर देंगे' ने तहलका मचा दिया था।

57

5.द हीरो : लव स्टोरी ऑफ़ स्पाय (2003)

यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। लेकिन पाकिस्तान में हीरो सनी देओल की हुंकार खूब गूंजी थी। अनिल शर्मा निर्देशित इस फिल्म में सनी देओल ने रॉ एजेंट अजय चक्रवर्ती का रोल निभाया था, जो एक मिशन पर होता है और देश के दुश्मनों का खत्म करता है।

67

6.जो बोले सो निहाल (2005)

राहुल रवैल निर्देशित इस फिल्म में सनी देओल ने पंजाब के ईमानदार पुलिस कांस्टेबल निहाल सिंह का रोल निभाया था, जो अनजाने में आतंकवादी रोमियो से मिलता है और उस पर देश से गद्दारी का आरोप लग जाता है। इसके बाद वह खुद को बेगुनाह साबित करने के मिशन पर निकलता है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी।

77

7. ग़दर 2 : द कथा कंटिन्यू (2023)

बॉक्स ऑफिस पर ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर रही इस फिल्म का निर्देशन अनिल शर्मा ने किया था। यह साल 2001 में आई 'ग़दर' की सीक्वल थी। सनी देओल ने एक बार फिर तारा सिंह के रोल में वापसी की और इस बार तारा गलती से पाकिस्तान पहुंचे अपने बेटे को वापस लाने जाता है और फिर वहां उसका तांडव देखने को मिलता है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories