Published : Apr 20, 2025, 09:42 AM ISTUpdated : Apr 20, 2025, 12:13 PM IST
Sunny Deol Jaat Collection: सनी देओल की फिल्म जाट की रिलीज को 10 दिन पूरे हैं। फिल्म अभी भी 100 करोड़ क्लब में एंट्री नहीं मार पाई है। हालांकि, जाट अभी भी बॉक्स ऑफिस पर डटी हुई है।
सनी देओल की एक्शन-थ्रिलर फिल्म जाट की रिलीज को 10 दिन पूरे हो गए हैं। फिल्म अभी भी 100 करोड़ कमाने को तरस रही है। हालांकि, केसरी 2 की दहाड़ के आगे जाट बॉक्स ऑफिस पर दम दिखा रही है।
28
सनी देओल की जाट के 10वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का आंकड़ा सामने आया है। सामने आए कलेक्शन का आंकड़ा देखकर कहा जा रहा है कि फिल्म की कमाई में अब और ज्यादा गिरावट देखने को मिल रही है।
38
सनी देओल की जाट के 10वें दिन यानी शनिवार को 3.75 करोड़ का बिजनेस किया है, जो 9वें दिन के कलेक्शन के मुकाबले कम रहा। फिल्म ने 9वें दिन 4 करोड़ कमाए थे।
फिल्म जाट की रिलीज को 10 दिन हो गए हैं। सनी देओल की फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अभी तक 69.40 करोड़ का कारोबर किया है। फिल्म अभी भी 100 करोड़ कमाने से काफी दूर है।
58
बता दें कि सनी देओल की जाट ने ओपनिंग डे पर 9.5 करोड़ कमाए थे। वहीं, दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन 7 करोड़ रहा था। हालांकि, तीसरे दिन फिल्म ने 9.75 करोड़ का आंकड़ा छू लिया था।
68
सनी देओल की जाट ने अपने पहले वीक 61.65 करोड़ का बिजनेस किया था। वैसे, तो फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में डटी हुई है। हालांकि, इसके कलेक्शन में खास बढ़ोत्तरी देखने को नहीं मिल रही है।
78
हाल ही में रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म केसरी 2 की तरफ दर्शक आकर्षित हो रहे है, जिसकी वजह से सनी देओल की जाट के कलेक्शन पर असर दिख रहा है।
88
आपको बता दें कि सनी देओल जाट के पहले फिल्म गदर 2 में नजर आए थे, जिसने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया था। हालांकि, जाट, गदर 2 वाला जलवा नहीं दिखा पा रही है।