- Home
- Entertainment
- Bollywood
- बॉलीवुड का वो Power Couple, जिसने साथ की 7 फिल्में, 2 को छोड़ सभी महाडिजास्टर
बॉलीवुड का वो Power Couple, जिसने साथ की 7 फिल्में, 2 को छोड़ सभी महाडिजास्टर
Aishwarya Rai Abhishek Bachchan Anniversary: अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या राय की शादी को 18 साल हो गए हैं। बॉलीवुड के पावर कपल ने 7 फिल्में साथ की, लेकिन सिर्फ 2 ही हिट दे पाए।

अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या राय की शादी को 18 साल पूरे हो गए हैं। कपल की शादी 2007 में धूमधाम से हुई थी। बता दें कि दोनों ने तकरीबन 7 फिल्मों में साथ किया, लेकिन इसमें से हिट सिर्फ 2 ही हो पाई। आइए, जानते है डिटेल में...
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की साथ में सबसे पहली फिल्म थी ढाई अक्षर प्रेम के। 2000 में आई यह फिल्म फ्लॉप रही थी। फिल्म ने 16.30 करोड़ कमाए थे।
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की 2003 में फिल्म कुछ ना कहो आई। ये फिल्म भी फ्लॉप रही। मूवी ने 13.08 करोड़ कमाए थे।
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की धूम 2 सुपरहिट रही। 2006 में आई इस फिल्म ने 81 करोड़ का बिजनेस किया था।
ऐश्वर्या राय-अभिषेक बच्चन की साल 2006 में आई फिल्म उमराव जान फ्लॉप रही। फिल्म ने 19.52 करोड़ कमाए थे।
साल 2007 में ऐश्वर्या राय-अभिषेक बच्चन की फिल्म गुरु रिलीज हुई थी। फिल्म सुपरहिट रही। इसने 83.67 करोड़ का कारोबार किया था।
2008 में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की फिल्म सरकार राज आई थी। फिल्म ठीकठाक रही। इसने 59 करोड़ का बिजनेस किया था।
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की फिल्म रावण 2010 में आई थी। फिल्म फ्लॉप रही। इसने 49.5 करोड़ कमाए थे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

