
Sunny Deol Box Office Record Of Last 10 Year: सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म जाट सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। 10 अप्रैल को रिलीज हुई जाट का ओपनिंग डे का कलेक्शन भी रिवील हो गया है, जो खास नहीं है। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट की रिपोर्ट की मानें तो जाट ने पहले दिन 9.50 करोड़ का कलेक्शन किया यानी फिल्म डबल डिजिट में भी कमाई नहीं कर पाई। वैसे, सनी के पिछले 10 साल के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड पर नजर डाले तो जाट को मिलाकर उन्होंने कुल 10 फिल्मों में काम किया। इनमें से 8 तो महाडिजास्टर रही। 10 सालों में उनकी एकमात्र फिल्म गदर 2 का ही जलवा बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिला, बाकी के हालत खस्ता ही रहे। गदर 2 ने पहले दिन 40.10 करोड़ का कलेक्शन किया था, जो साल 2023 में रिलीज हुई थी। आइए, जानते हैं पिछले 10 सालों में सनी की फिल्मों का पहले दिन का कलेक्शन कैसा रहा...
2015 से 2025 तक की बात करें तो सनी देओल ने 10 फिल्में की। 2015 में आई सनी की फिल्म आई लव न्यूयॉर्क ने पहले दिन 1.25 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म सुपरफ्लॉप रही। 2016 में आई फिल्म घायल वन्स अगेन भी महाडिजास्टर रही। फिल्म ने पहले दिन 7.20 करोड़ का बिजनेस किया था। ये फिल्म ब्लॉकबस्टर घायल की सीक्वल थी। 2017 में आई सनी की फिल्म पोस्टर ब्वॉज तो और भी महा बकवास फिल्म साबित हुई। फिल्म ने पहले 1.75 करोड़ ही कमाए थे। वहीं, 2018 में सनी की तीन फिल्में आई यमला पगला दीवाना फिर से (1.75 करोड़), मोहल्ला अस्सी का (25 लाख), भैयाजी सुपरहिट (1 करोड़) के हाल भी बॉक्स ऑफिस पर खस्ता रहे। 2019 में सनी की फिल्म ब्लैंक आई, जो महाडिजास्टर रही। फिल्म ने फर्स्ट डे 97 लाख का बिजनेस किया। 2022 में सनी चुप फिल्म में नजर आए। इसने पहले दिन 3.06 करोड़ कमाए थे। 2023 में गदर 2 का जलवा बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिला। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 40.10 करोड़ कमाए थे।
इस साल सनी देओल की फिल्म जाट रिलीज हुई। जाट की घोषणा के साथ इसे लेकर जबरदस्त बज बना था। फैन्स इसकी रिलीज का इंतजार कर रहे थे। जाट का कुछ दिन पहले ट्रेलर भी रिलीज किया गया, जिस काफी पसंद भी किया गया। हालांकि, फिल्म रिलीज के साथ ही खास कमाल नहीं दिखा पाई। जाट ना तो ट्रेड एनालिस्ट्स और ना ही दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरी। फिल्म पहले दिन महज 9.50 करोड़ ही कमा पाई। कहा जा रहा है कि वीकेंड पर जाट का कलेक्शन बढ़ सकता है। साउथ डायरेक्टर गोपीचंद मलिनेनी ने जाट को डायरेक्ट किया है। इसमें रणदीप हुड्डा विलेन के रोल में हैं। 100 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म में सनी के साथ सैयामी खेर, रेजिना सैंड्रा, विनीत कुमार, राम्या कृष्णन हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।