
Jaat Movie Censored Scenes: सनी देओल की फिल्म 'जाट' का उनके चाहने वाले बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ फिल्म सर्टिफिकेशन यानी CBFC से फिल्म को सर्टिफिकेट मिल गया। 8 अप्रैल को CBFC ने 'जाट' को UA 16+ सर्टिफिकेट देते हुए इसे रिलीज की मंजूरी दे दी है। हालांकि, बोर्ड ने इस फिल्म में 1-2 नहीं, बल्कि पूरे 22 बदलाव कराए हैं। जाट तेलुगु फिल्मों के डायरेक्टर गोपीचंद मलिनेनी की फिल्म है और वे पहली बार सनी देओल के साथ काम कर रहे हैं। इस एक्शन एंटरटेनर में सेंसर बोर्ड ने क्या-क्या कट लगाए? डालिए एक नज़र...
CBFC ने 'जाट' में इस्तेमाल हुए एक अपशब्द को मादरजात से रिप्लेस कर दिया है। एक अन्य सीन में अपशब्दों को निकम्मा और बेशर्मों से बदल दिया गया है। Bas@$rd शब्द को भी बदला गया है। फिल्म के एक डायलॉग को 'खाता नहीं, पीता नहीं' से बदला गया है। 'भारत' शब्द को हमारा और सेंट्रल को लोकल से रिप्लेस किया गया है। फिल्म में एक डायलॉग को 'मेरा जूता बोलेगा सॉरी' से रिप्लेस किया गया है।
कई सीन पर भी सेंसर बोर्ड ने कैंची चलाई है। हाथ से इशारे वाला एक सीन सेंसर कर दिया गया है। महिला पुलिसकर्मी की प्रताड़ना वाले सीन को 40 फीसदी तक काटकर छोटा किया गया है तो वहीं एक पुरुष इंस्पेक्टर द्वारा महिला इंस्पेक्टर के साथ छेड़खानी वाला सीन भी 40 प्रतिशत काटा गया है। हिंसा से भरा वह सीन 30 फीसदी छोटा किया गया है, जिसमें एक बॉडी को काटा जा रहा है। फिल्म में एक ई-सिगरेट वाला सीन भी था, जिसे CBFC ने हटा दिया है।
सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ फिल्म सर्टिफिकेशन ने मेकर्स को तकरीबन 10 सीन CGI (कंप्यूटर जनरेटेड इमेजरी) से बदलने के लिए कहा है। इन सीन्स में दो गला काटने वाले सीन, एक बर्फ के टुकड़ों में खून से लथपथ सिर वाला सीन, चर्च में जीजस क्राइस्ट की मूर्ति वाला सीन, बच्चे के साथ दुर्व्यवहार वाला सीन, अंगूठा काटने वाला सीन, सिर काटने वाला सीन, भीड़ के पैरों के नीचे भारतीय नोटों वाला सीन और फाइट के दौरान एक किरदार के माथे पर दिखा राष्ट्रीय प्रतीक वाला सीन शामिल हैं।
CBFC ने 10 अप्रैल को रिलीज हो रही 'Jaat' के 153 मिनट यानी 2 घंटे 33 मिनट के रन टाइम के साथ मंजूरी दी है। फिल्म में में सनी देओल के साथ रणदीप हुड्डा, रेजिना कैसेंद्रा, विनीत कुमार सिंह, सैयामी खेर, जगपति बाबू और राम्या कृष्णन जैसे कलाकार भी नज़र आएंगे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।