8 PHOTO: कौन है साउथ की वो हसीना, जो Sunny Deol की Jaat में बनी खतरनाक विलेन?

Published : Mar 24, 2025, 06:27 PM IST

सनी देओल की फिल्म 'जाट' में रेजिना कैसेंद्रा विलेन बनी हैं। वे रणदीप हुड्डा की पत्नी का रोल कर रही हैं। रेजिना तमिल और तेलुगु फिल्मों की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं।

PREV
18

सनी देओल की फिल्म 'जाट' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसमें सनी देओल के साथ-साथ खतरनाक विलेन भी दिखाई दिए हैं, जिनमें एक महिला भी है। जानिए सनी देओल की फिल्म 'जाट' में विलेन का रोल करने वाली एक्ट्रेस आखिर कौन है?

28

सनी देओल की अपकमिंग फिल्म 'जाट' में खतरनाक विलेन भारती का रोल करने वाली एक्ट्रेस का नाम है रेजिना कैसेंद्रा।

38

रेजिना कैसेंद्रा 'जाट' में मुख्य विलेन रणतुंगा (रणदीप हुड्डा) की पत्नी का रोल कर रही हैं। ट्रेलर में उनकी छोटी सी झलक ने भौकाल मचा दिया है।

48

34 साल की रेजिना कैसेंद्रा तमिल और तेलुगु फिल्मों की एक्ट्रेस हैं। वे बीते 20 साल से फिल्मों में काम कर रही हैं और कई शानदार किरदार निभा चुकी हैं।

58

रेजिना कैसेंद्रा ने 2005 में तमिल फिल्म 'Kanda Naal Mudhal' से डेब्यू किया था। जबकि तेलुगु में उनकी पहली फिल्म 'Siva Manasulo Sruthi' 2012 में रिलीज हुई थी।

68

रेजिना 2010 में आई 'सूर्यक्रांति' से उन्होंने कन्नड़ सिनेमा में एंट्री ली थी। 2019 में 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' से उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा।

78

'जाट' रेजिना कैसेंद्रा की तीसरी हिंदी फिल्म है। वे इससे पहले 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' के अलावा कंगना रनौत स्टारर 'थलाइवी' में भी नज़र आई थीं, जो हिंदी के साथ तमिल में भी रिलीज हुई थी।

88

रेजिना कैसेंद्रा की आने वाली फिल्मों में तमिल की 'Mookuthi Amman 2', 'फ्लैशबैक', 'पार्टी', 'बॉर्डर', 'Kaliapart', मलयालम की 'मारीचिका' और हिंदी की 'सेक्शन 108' जैसी फ़िल्में शामिल हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories