
एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्टर सनी देओल इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म 'गदर 2' के प्रमोशन्स में बिजी हैं। इस बीच हाल ही में सनी 'द कपिल शर्मा शो' पहुंचे जहां पर उन्होंने फिल्म के साथ-साथ अपनी फैमिली के बारे में भी बात की। साथ ही उन्होंने बताया कि करण ने उन्हें अपनी पत्नी द्रिशा आचार्य के बारे में कैसे बताया था।
बहु द्रिशा के आने से बेहद खुश हैं सनी देओल
दरअसल पिछले महीने सनी देओल के बेटे करण देओल की शादी उनकी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड द्रिशा आचार्य से हुई थी। इस दौरान उनके चेहरे पर ससुर बनने की खुशी साफ नजर आ रही थी। अब हाल ही में कपिल शर्मा ने अपने शो में सनी से इस बारे में बात की और पूछा कि करण ने आपको द्रिशा से कैसे मिलवाया? क्या वो आपको मनाने के लिए धरम जी के पास लेकर गए थे? इसके जवाब में सनी ने कहा कि मैंने इस बारे में कभी भी बात नहीं की इस बारे में मुझे मेरी पत्नी ने बताया था, लेकिन मैं इससे बेहद खुश था। हमारी पूरी फैमिली में कोई लड़की नहीं है। इस वजह से मुझे द्रिशा का वेलकम करते हुए बहुत खुशी हुई थी।
फिल्ममेकर बिमल रॉय की पोती हैं द्रिशा
आपको बता दें करण और दृशा बचपन से एक दूसरे को जानते हैं और बहुत अच्छे दोस्त हैं। शादी से पहले करण की पत्नी दुबई में रहती थीं और वो एक ट्रैवल एजेंसी में मैनेजर के तौर पर काम करती थीं। द्रिशा फिल्ममेकर बिमल रॉय की पोती हैं। खास बात यह है कि करण देओल ने अपने दादा-दादी धर्मेन्द्र और प्रकाश कौर की शादी की सालगिरह के दिन ही सगाई की थी। उसके बाद 18 जून 2023 में कपल ने शादी कर ली थी। उसके बाद कपल ने एक ग्रैंड रिसेप्शन होस्ट किया था, जिसमें बॉलीवुड के कई पॉपुलर सेलेब्स ने शिरकत की थी।
और पढ़ें..
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।