Sushant Singh Rajput Rejected Films: सुशांत सिंह राजपूत को गुजरे 5 साल हो गए हैं। उनका निधन 2020 को हुआ था। उनकी डेथ एनिवर्सरी पर आपको उनके द्वारा रिजेक्ट की फिल्मों के बारे में बता रहे हैं। सुशांत ने करीब 8 फिल्में रिजेक्ट की थी।
सुशांत सिंह राजपूत फिल्मों में आने से पहले टीवी सीरियलों में काम करते थे। फिर उन्होंने ब्रेक लेकर खुद को ग्रूम किया है और बॉलीवुड में कदम रखा। 2013 में आई फिल्म काई पो चे से उन्होंने डेब्यू किया था। जानते हैं सुशांत द्वारा रिजेक्ट की फिल्मों के बारे में…
29
1. संजय लीला भंसाली ने अपनी फिल्म राम लीला सुशांत सिंह राजपूत को ऑफर की थी। लेकिन यशराज फिल्म्स के साथ कॉन्ट्रैक्ट होने के कारण वे इस फिल्म में काम नहीं कर पाए। फिर रणवीर सिंह ने लीड रोल प्ले किया। 2013 में आई इस फिल्म ने 201.4 करोड़ कमाए थे।
39
2. 2015 की सबसे बड़ी हिट फिल्म बाजीराव मस्तानी के लिए भी संजय लीला भंसाली की पहली पसंद सुशांत थे, लेकिन सुशांत उस वक्त फिल्म पानी काम कर रहे थे और इसलिए फिल्म करने से मना कर दिया। रणवीर सिंह ने मूवी की और फिल्म ने 358 करोड़ कमाए थे।
3. डायरेक्टर आदित्य चोपड़ा की फिल्म बेफिक्रे 2016 में आई थी। चोपड़ा फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत को कास्ट करना चाहचे थे, लेकिन बात नहीं बनी। फिर फिल्म रणवीर सिंह के पास गई। फिल्म खास कमाल नहीं कर पाई। इसने 103 करोड़ कमाए थे।
59
4. 2016 में आई डायरेक्टर अभिषेक कपूर की फिल्म फितूर पहले सुशांत सिंह राजपूत को ऑफर हुई थी, लेकिन सुशांत उस वक्त एम धोनी अनटोल्ड की शूटिंग में बिजी थे, इसलिए ऑफर ठुकरा दिया। फिर फिल्म में आदित्य रॉय कपूर ने काम किया। फिल्म महाडिजास्टर रही और इसने 42.38 करोड़ कमाए थे।
69
5. डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने अपनी फिल्म पद्मावत पहले सुशांत सिंह राजपूत को ऑफर की थी। हालांकि, डेट्स की प्रॉब्लम की वजह से उन्होंने काम करने से मना कर दिया था। फिर रणवीर सिंह ने काम किया। फिल्म ब्लॉकबस्टर रही। 2018 में आई फिल्म ने 572 करोड़ कमाए थे।
79
6. 2018 में आई डायरेक्टर मोहित सूरी की फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड को पहले सुशांत सिंह राजपूत को ऑफर हुई थी, लेकिन सुशांत के बिजी शेड्यूल के चलते उन्होंने मूवी रिजेक्ट कर दी। बाद में फिल्म अर्जुन कपूर के हाथ लगी। फिल्म ने 97.7 करोड़ कमाए थे।
89
7. अंधाधुन में आयुष्मान खुराना लीड रोल में थे, लेकिन इस फिल्म के लिए पहली पसंद सुशांत सिंह राजपूत थे। फिल्म के डायरेक्टर श्रीराम राघवन चाहते थे कि सुशांत इस फिल्म में काम करें, लेकिन चीजें ठीक से नहीं हो पाई। 2018 में आई इस फिल्म ने 456.89 करोड़ कमाए थे।
99
8. शाहिद कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्म कबीर सिंह के लिए मेकर्स की फर्स्ट च्वाइस सुशांत सिंह राजपूत थे, लेकिन उन्होंने ऑफर रिजेक्ट कर दिया। फिर फिल्म अर्जुन कपूर के पास गई, पर उन्होंने भी मना कर दिया। 2019 में आई संदीप वांगा रेड्डी की इस फिल्म ने 379 करोड़ कमाए थे।