- Home
- Entertainment
- Bollywood
- 3 शादी-3 बच्चे, एक सौतेली बेटी, कुछ ऐसी थी करिश्मा कपूर के Ex पति की पर्सनल लाइफ
3 शादी-3 बच्चे, एक सौतेली बेटी, कुछ ऐसी थी करिश्मा कपूर के Ex पति की पर्सनल लाइफ
Karisma Kapoors Ex Husband Personal Life: करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर का गुरुवार को निधन हो गया था। वे 53 साल के थे। आइए, इस मौके पर आपको संजय की पर्सनल लाइफ,पत्नियां और बच्चों के बारे में बताते हैं।

करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर का निधन हो गया है। 12 जून को पोलो खेलते वक्त उन्हें दिल का दौरा पड़ा और अस्पताल पहुंचते ही उनकी मौत हो गई।
बता दें कि संजय कपूर ने लाइफ में 3 शादियां की थी। वे अपनी तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव के साथ दिल्ली में रहते थे। दोनों का एक बेटा भी है।
संजय कपूर ने पहली शादी फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी से की थी। कपल की शादी 1996 में हुई थी। कुछ साल साथ रहने के बाद दोनों ने 2000 में तलाक ले लिया।
नंदिता महतानी से तलाक लेने के बाद संजय कपूर की लाइफ में बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर आईं। कपल ने कुछ समय की डेटिंग के बाद ही शादी करने का फैसला किया। दोनों की शादी 2003 में हुई।
शादी के बाद करिश्मा कपूर और संजय कपूर दो बच्चों समायरा और कियान के पेरेंट्स बने। हालांकि, बाद में दोनों के रिश्ते बिगड़ गए और 2016 में दोनों ने तलाक ने लिया। करिश्मा से तलाक के बाद भी संजय अपने बच्चों को पूरा वक्त देते थे और उनका ध्यान रखते थे।
करिश्मा कपूर से तलाक के बाद संजय कपूर एक्ट्रेस प्रिया सचदेव के साथ रिलेशनशिप में आए। दोनों की मुलाकात विदेश में हुई। 5 साल की डेटिंग के बाद दोनों ने 2017 में शादी की। बता दें कि प्रिया तलाकशुदा और एक बेटी की मां है।
संजय कपूर और प्रिया सचदेव के यहां 2018 में बेटे ने जन्म लिया। संजय अपने बेटे के साथ सौतेली बेटी यानी प्रिया की पहली शादी से हुई बेटी का भी ध्यान रखते थे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

