T20 World Cup: AR Rahman ने ऐसे मनाया टीम इंडिया की जीत का जश्न,धांसू सॉन्ग किया डेडीकेट

Published : Jul 01, 2024, 12:21 PM IST
AR Rahman Celebrates India Win

सार

AR Rahman Celebrates India Win. इंडियन क्रिकेट टीम आखिरकार इस साल टी20 वर्ल्डकप जीत गई। इस खुशी को मशहूर संगीतकार एआर रहमान ने अलग ही अंदाज में सेलिब्रेट किया। उनका वीडियो सामने आया है, जिसमें वे साथियों के साथ टीम इंडिया हैं हम.. गाना गा रहे हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. इंडियन क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्डकप (T20 World Cup) जीत कर देश का सिर एक बार फिर पूरी दुनिया के सामने ऊंचा कर दिया। हर तरफ सिर्फ टीम इंडिया की ही चर्चा हो रही है। आम से खास तक इंडियन टीम को बधाई दे रहा है। इसी बीच संगीतकार एआर रहमान (AR Rahman) ने भी इंडियन टीम को खास अंदाज में बधाई दी। उन्होंने मेन इन ब्लू इंडियन टीम को टीम इंडिया हैं हम.. एक धांसू म्यूजिक वीडियो गिफ्ट किया। ये म्यूजिक वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है और फैन्स इसपर लगातार कमेंट्स कर रहे हैं।

 

 

एआर रहमान का टीम इंडिया को खास गिफ्ट

ऑस्कर विनर संगीतकार एआर रहमान ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में टी20 वर्ल्डकप की ट्रॉफी जीतने पर टीम इंडिया को एक खास गाना गिफ्ट किया। एआर रहमान ने इस जीत को खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। उन्होंने अजय देवगन की फिल्म मैदान का गाना, जिसके बोल- टीम इंडिया हैं हम..जो एक मोटीवेशनल नंबर है,टीम इंडिया को डेडीकेट किया। इसे एआर रहमान द्वारा कम्पोज, परफॉर्म, प्रोड्यूस और अरेंज किया गया है। इंडियन टीम को डेडीकेट ये गाना फैन्स को पसंद आ रहा है। बता दें कि 29 जून को रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने टी20 फॉर्मेट का वर्ल्ड कप जीता था।

एआर रहमान ने शेयर किया गाने का लिंक

30 जून को एआर रहमान ने म्यूजिक वीडियो टीम इंडिया हैं हम.. का यूट्यूब लिंक ट्विटर पर शेयर किया था। उन्होंने लिखा था- भारत की #T20IWorldCup जीत का जश्न मना रहा हूं। हमारे #TeamIndia सॉन्ग परफॉर्मेंस का सभी आनंद लें। एआर रहमान ने यह सॉन्ग विश्व कप जीतने के बाद मेन इन ब्लू को डेडीकेट किया। शेयर किए वीडियो में उन्हें अजय देवगन की फिल्म मैदान के गाने टीम इंडिया हैं हम..पर परफॉर्म करते देखा जा सकता है। इस वीडियो में उनकी पूरी टीम भी जोश में गाना गाते नजर आ रही हैं। आपको बता दें कि फिल्म मैदान में यह गाना एआर रहमान के साथ नकुल अभ्यंकर ने गाया है।

ये भी पढ़ें...

SRK की इन 2000Cr+ मूवीज का तोड़ा Kalki ने रिकॉर्ड, पर 1 मामले में पीछे

कत्ल में फंसे दर्शन को इस तरह कैश करना चाहते हैं मेकर्स, पर फंसा पेंच

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Govinda बेरोजगार! बीवी सुनीता को मिली पहली बॉलीवुड फिल्म, यहां पढ़ें पूरी डिटेल
Mardaani 3: पहली महिला विलेन ‘अम्मा’ बनी चर्चा में, मल्लिका प्रसाद के किरदार ने दर्शकों को चौंकाया