
एंटरटेनमेंट डेस्क. हाल ही में शादी के बंधन में बंधी एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के पिता और दिग्गज एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा अस्पताल में भर्ती हैं। बेटी की शादी के दो दिन बाद ही वे मुंबई के कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल पहुंच गए थे और अभी भी वे वहीं हैं। अब शत्रुघ्न के अचानक एडमिट होने की वजह सामने आई है। बताया जा रहा है कि सोनाक्षी की शादी के दो दिन बाद यानी 25 जून को घर के डाइनिंग रूम में थोड़ा फिसलने के बाद शत्रुघ्न सिन्हा की पसलियों में चोट लग गई थी और वे रुटीन चेकअप के लिए अस्पताल गए थे। लेकिन डॉक्टर्स की सलाह के बाद उन्होंने एडमिट होने का फैसला लिया।
घर में कैसे फिसले शत्रुघ्न सिन्हा?
ज़ूम की रिपोर्ट के मुताबिक़, शत्रुघ्न सिन्हा के घर में डाइनिंग रूम का सोफा उनका फेवरेट स्थान है। वे वहां आराम से बैठते हैं और टीवी देखते हैं। यही वो जगह भी हैं, जहां वे मीडिया पर्सन्स को इंटरव्यू भी देते हैं। 25 जून को भी वे इसी सोफे पर बैठे हुए थे और जब वे यहां से उठ रहे थे, तभी उनका पैर काली के कोने में फंस गया और वे गिरते-गिरते बचे। बेटी सोनाक्षी उनके साथ थीं, जिन्होंने तुरंत ही उन्हें संभाल लिया। उन्हें तुरंत ही मेडिकल अटेंशन दिया गया, जिससे उन्हें आराम लग गया। लेकिन अगली सुबह उन्होंने पसलियों में दर्द की शिकायत की, जिसके बाद डॉक्टर्स ने उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी।
जांच के बाद पता चली पसलियों में दर्द की वजह
अस्पताल में शत्रुघ्न सिन्हा का रुटीन चेकअप किया गया तो पता चला कि फिसलने की वजह से उनकी पसलियों में चोट लगी है। इसी रिपोर्ट में यह भी लिखा गया है कि शत्रुघ्न सिन्हा को 1 जुलाई को अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।
पहले शत्रुघ्न सिन्हा को थकान की खबर आई थी
पहले ऐसा कहा जा रहा था कि बेटी की शादी की भागदौड़ में शत्रुघ्न सिन्हा को शारीरिक और मानसिक रूप से थकान महसूस हो रही थी और इसी के चलते वे अस्पताल में भर्ती हुए थे। लेकिन अब उनके फिसलने की खबर सामने आई है, जिसने उनके चाहने वालों की चिंता और बढ़ा दी है। शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून को लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड ज़हीर इकबाल से सिविल मैरिज की, जिसमें उनके फैमिली मेंबर्स और चुनिंदा दोस्त शामिल हुए थे। इसी रोज़ रात में उन्होंने रिसेप्शन दिया था, जिसमें सलमान खान, अनिल कपूर और काजोल समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स का जमावड़ा लगा था।
और पढ़ें…
साल की 6 सबसे कमाऊ फ़िल्में, 3 दिन में ही No. 1 बनी KALKI 2898 AD
T-20 World Cup: पाकिस्तान में भी इंडिया-इंडिया, 2 हीरोइनों ने दी बधाई
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।