'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के सोढ़ी भाई की हालत गंभीर, 19 दिन से खाना-पानी छोड़ा!

Published : Jan 10, 2025, 04:21 PM IST
Gurucharan Singh TMKOC Health Update

सार

तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम गुरुचरण सिंह की हालत नाजुक, 19 दिनों से भोजन-पानी त्यागने के कारण अस्पताल में भर्ती। मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य बिगड़ा, दोस्त भक्ति सोनी ने दी जानकारी।

एंटरटेनमेंट डेस्क. पॉपुलर सिटकॉम 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में सोढ़ी भाई का रोल निभा चुके गुरुचरण सिंह की हालत गंभीर है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुरुचरण की दोस्त भक्ति सोनी ने एक बातचीत के दौरान उनकी हेल्थ अपडेट दी है। भक्ति की मानें तो एक्टर ने 19 दिन से ना खाना खाया है और ना ही पानी पिया है। इसके चलते उनकी हालत बिगड़ी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। भक्ति ने एक हालिया बातचीत में यह भी कहा है कि गुरुचरण सिंह की ना केवल शारीरिक स्थित खराब है, बल्कि वे मानसिक तौर पर भी बुरे दौर से गुजर रहे हैं।

TMKOC के सोढ़ी भाई को क्या हुआ?

गुरुचरण सिंह की दोस्त भक्ति सोनी ने टाइम्स नाउ से बातचीत में कहा, “उन्होंने (गुरुचरण) 19 दिन से खाना या पानी नहीं पिया है। इसकी वजह से वे बेहोश हो गए थे। तुरंत ही उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा। जब वे वापस लौटे तो उन्होंने काम की तलाश की, लेकिन उन्हें कोई काम नहीं मिला। वे संन्यास लेना चाहते थे।”भक्ति ने इस दौरान गुरुचरण सिंह से हुई आखिरी बातचीत के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा, "जब हमने पिछली बार बात की थी तो उन्होंने कहा था, '13 या 14 जनवरी तक तुम्हे पता चल जाएगा कि मैं धरती पर रहूंगा या नहीं।'ये उनके शब्द थे। उनके पैरेंट्स उनकी सेहत को लेकर चिंतित हैं। लेकिन गुरुचरण किसी की नहीं सुन रहे हैं।"

यह भी पढ़ें : जब 15 साल बड़े एक्टर के प्यार में पड़ गई थीं 'बबिताजी', हुआ था बुरा हाल

इसी हफ्ते अस्पताल में भर्ती हुए गुरुचरण सिंह

इसी हफ्ते की शुरुआत में गुरुचरण सिंह ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जिसमें वे अस्पताल के बेड पर नज़र आ रहे थे। उन्होंने अस्पताल में भर्ती होने की वजह नहीं बताई थी। गुरुचरण सिंह ने वीडियो के कैप्शन में गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर आभार जताया था और लिखा था, "गुरपूरब के मौके पर गुरु साहिब ने मुझे नई जिंदगी दी है। गुरु साहिब का अनंत और असीम धन्यवाद। मैं आप सबका भी दिल से आभार व्यस्त करता हूं। गुरु साहिब जी की कृपा से मैं आज जीवित हूं और आप सबके सामने खड़ा हूं। आप सब का शुक्रिया। रब राखा।" वीडियो में गुरुचरण सिंह ने अपनी सेहत के बारे में बताया था और कहा था, "हालत बहुत ज्यादा खराब हो गई थी।"

 

 

यह भी पढ़ें: मौत को मात देकर लौटे तारक मेहता.. के रोशन सोढ़ी, खुद बताया आखिर क्या हुआ

TMKOC के शुरुआती आर्टिस्ट्स में से एक गुरुचरण सिंह

गुरुचरण सिंह उन शुरुआती आर्टिस्ट्स में से एक हैं, जिनके साथ 2008 में 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शुरू हुआ था। हालांकि, 2012 में उन्होंने यह शो छोड़ दिया था। 2013 में वे 'TMKOC' में फिर से लौट आए थे और 2020 में वे फिर इस शो से बाहर हो गए। इसके बाद से शो में सोढ़ी का रोल बलविंदर सिंह सूरी निभा रहे हैं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Mardaani 3 Box Office Day 5: वर्ल्डवाइड 34 करोड़ पार, पहले माइलस्टोन से अभी कितनी दूर हैं रानी मुखर्जी
Maa Behen Teaser: ठेठ देसी अवतार में दिखीं माधुरी दीक्षित, भोजपुरी तड़के के साथ जबरदस्त कॉमेडी