कौन हैं Kajal Pisal, जो 'Taarak Mehta...' में बनी दयाबेन! देखें उनकी 10 PHOTO

Published : Mar 31, 2025, 12:24 PM IST

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दयाबेन का किरदार कौन निभाएगा? काजल पिसल के नाम की चर्चा, जानिए क्या है पूरी खबर।

PREV
110

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दयाबेन की वापसी का इंतज़ार लगभग ख़त्म हो गया है। ख़बरों के मुताबिक़, मेकर्स ने दिशा वाकाणी को रिप्लेस करते हुए नई एक्ट्रेस के साथ शूटिंग शुरू कर दी है। रिपोर्ट्स की मानें तो काजल पिसल दयाबेन के रोल में नज़र आएंगी। जानिए काजल पिसल के बारे में सबकुछ...

210

रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि काजल पिसल ने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के लिए शूटिंग शुरू कर दी है और उन्हें ऐसा करते हुए एक हफ्ता से भी ज्यादा हो गया है।

310

इस बीच सोशल मीडिया पर काजल पिसल की एक तस्वीर भी वायरल हो रही है, जिसमें वे दयाबेन जैसे गेटअप में नज़र आ रही हैं। दावा किया जा रहा है कि यह उनका TMKOC का ही लुक है। जबकि यह तस्वीर 2022 में खुद काजल ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। 

410

हालांकि, अभी तक शो की टीम ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। लेकिन प्रोड्यूसर लंबे समय से दयाबेन की वापसी की कोशिश कर रहे थे। इसके लिए उन्होंने दिशा वाकाणी को कई बार अप्रोच किया। लेकिन 7 साल बाद भी जब वे लौटने को तैयार नहीं हुईं तो फाइनली कथिततौर ऑडिशन के माध्यम से उन्होंने काजल पिसल को इस रोल के लिए फाइनल कर लिया।

510

काजल पिसल टीवी एक्ट्रेस हैं और वे लंबे समय से टीवी इंडस्ट्री में काम कर रही हैं।

610

काजल ने एक्टिंग डेब्यू 2007 में एकता कपूर शो 'कुछ इस तरह' से किया था। हालांकि, इसके बाद उन्हें 'सावधान इंडिया' और 'CID' जैसे शोज में एपिसोडिक रोल से संतुष्ट होना पड़ा।

710

काजल पिसल को 2011 से 2014 के बीच टेलीकास्ट हुए राम कपूर और साक्षी तंवर स्टारर 'बड़े अच्छे लगते हैं' में राम की सौतेली बहन इशिका कपूर के रोल में देखा गया था।

810

काजल पिसल को बाद में टीवी पर 'एक हजारों में मेरी बहना है', 'साथ निभाना साथिया', 'नागिन 5', 'दुर्गा : माता की छाया' और 'ससुराल सिमर का 2' जैसे सीरियल्स में देखा गया।

910

काजल पिसल इन दिनों स्टार प्लस के पॉपुलर शो 'झनक' में काम कर रही हैं। उन्हें इस शो में तनुजा बोस के रोल में देखा जा सकता है।

1010

काजल पिसल ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उन्होंने 'दयाबेन' के रोल के लिए ऑडिशन दिया था और वे मेकर्स के कॉल का इंतजार कर रही थीं। लेकिन जब कॉल नहीं आया तो उन्होंने यह मान लिया था कि वे शायद इस रोल के लिए नहीं बनी हैं। खैर, अब एक बार फिर यह चर्चा है कि वे दयाबेन का रोल करने जा रही हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories