Tamanna Bhatia इस 10 रुपए की चीज के लिए क्रेजी, क्यों कहा- इसके लिए तो मैं लड़ भी सकती हूं?

Published : Aug 28, 2025, 12:40 PM IST
Tamannaah Bhatia full Affair list

सार

तमन्ना भाटिया को मुंबई और थिएटर में मिलने वाले समोसे बेहद पसंद हैं। वे एक बार में 5 समोसे तक खा सकती हैं और ड्री कैपुचीनो कॉफी के साथ तो इसका मजा दुगुना हो जाता हैं। समोसे के लिए वे लड़ भी सकती हैं।

Tamannaah Bhatia Love For Samosa Coffee: तमन्ना भाटिया, जो अपने अभिनय, खूबसूरती और फिटनेस के लिए पहचानी जाती हैं, वे समोसा केे लिए इतनी क्रेजी हैं कि अपनी टी शर्ट पर इसका लोबो बनाकर लिखना चाहती हैं, आई लव समोसा...। इस तिकोने पकवान के लिए वे दीवानगी की हद से ज्यादा फेवर रखती हैं। इसे खाने के लिए वे कुछ भी कर सकती हैं।  तमन्ना ने हाल ही में लल्लन टॉप को दिए इंटरव्यू में बताया कि उन्हें समोसा इतना पसंद है कि एक बार में वे पांच तक खा सकती हैं। यदि इसके साथ कॉफी भी मिल जाए तो फिर इसका टेस्ट कई गुना बढ़ जाता है। उन्हें सिंपल समोसा जिसमें आलू की सब्जी होती है, वही पसंद है, वे इसके साथ पनीर या दूसरे प्रयोग से बचती हैं। उन्होंने घर पर इसे पकाने की कोशिश तो नहीं की है, लेकिन थिएटर में जिस एवन कंपनी का समोसा परोसा जाता है, वे अक्सर वही समोसा खाना पसंद करती हैं।

इस कंपनी के समोसा है तमन्ना को पसंद

तमन्ना को मुंबई के A-One के समोसे बहुत पसंद हैं, दरससल वे आलू और मटर से बने होते हैं। वे फैंसी समोसों जैसे पनीर या किशमिश वाले पसंद नहीं करतीं। उन्हें सिंपल और चटपटे देसी समोसे सबसे ज्यादा लुभाते हैं। तमन्ना के मुताबिक, समोसा उनके लिए महज एक खाना नहीं बल्कि एक जुनून है। 

कॉफी के लिए  बेहद खास च्वाइस

समोसे के साथ तमन्ना को कॉफी पीना भी पसंद है। वे ड्री कैपुचीनो कॉफी लाइक करती हैं, जिसमें दालचीनी पाउडर और बादाम मिल्क का फोम मिक्स होता है। कॉफी की यह खास रेसिपी तमन्ना के लिए परफेक्ट कॉम्बिनेशन है। तमन्ना ने सीरियस होकर कहा कि वे समोसों के लिए लड़ भी सकती हैं। एक सवाल के जवाब में तो वे इतना तक कह गईं कि वे इसके लिए टोटली क्रेजी हैं, मर भी सकती हैं, मार भी सकती हैं। उन्होंने कहा कि जो मरते समय आखिरी बार मांगा जाता है ना, ऐसा मौका आया तो वे समोसा खाकर मरना पसंद करेंगी। तमन्ना को बाहुबली फ्रेंचाइजी फिल्मों से हिंदी बेल्ट में पहचान मिली । स्त्री 2 के गाने आज की रात में तो उनके डांस मूव्स खासे वायरल हुए थे। 

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Dhurandhar Box Office Day 44: रणवीर सिंह का कोहराम जारी, वीकएंड पर कूटे इतने करोड़
'मैंने आज तक ऐसा...', AR Rahman पर कंगना रनौत का बड़ा हमला