
Tamannaah Bhatia New Song from Raid 2 : अजय देवगन और रितेश देशमुख की फिल्म रेड 2 नयाा गाना नशा रिलीज कर दिया गया है। आज की रात तर्ज पर बनाए गए गाने में एक बार फिर तमन्ना भाटिया ने अपने डांस मूव्स से आग लगा दी है। नशा भी एक आयटम सॉन्ग है, जो महफिल में मुजरा की तर्ज पर पेश किया गया है। इस महफिल में मौजूद लोग सीधे बोतल से शराब पी रहे हैं। वे इस गाने पर फुल एंजॉयमेंट कर रहे हैं।
तमन्ना के डांस मूव्स ने इंटरनेट यूजर्स को एक्साइटेड कर दिया है। गाना स्त्री 2 के आज की रात की तर्ज पर डिजाइन किया गया है। बावजूद इसके वो इम्पेक्ट नहीं आया है, दरअसल इंटरनेट का एक धड़े को लगता है कि यह गाना स्त्री 2 के उनके डांस नंबर आज की रात से उन्नीस है।
रेड 2 के गाने में तमन्ना भाटिया ने लगाई आग
टी-सीरीज़ ने शुक्रवार 11 अप्रैल 2025 को अपने YouTube चैनल पर यह गाना शेयर किया। इसमें तमन्ना अपने सिज़लिंग मूव्स से कहर बरपाती नज़र आ रही हैं। इसमें एक्ट्रेस ने बेहतरीन बेली डांसिंग से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। आयटम नंबर से नज़रें हटाना मुश्किल हो रहा है। इस गाने के बोल जानी ने लिखे हैं, जैस्मीन सैंडलस, सचेत टंडन, दिव्या कुमार और सुमनथो मुखर्जी ने अपनी आवाज़ से इस गाने को संवारा है।
तमन्ना भाटिया के हिट ये आयटम सॉन्ग
बाहुबली के बादत मन्ना भाटिया साउथ के सबसे बड़े स्टार रजनीकांत की जेलर के हिट गाने कावाला में भी नज़र आईं थीं। अनिरुद्ध रविचंदर द्वारा बनाए इस गाने का हुक स्टेप खूब वायरल हुआ था। वहीं स्त्री 2 के गाना आज की रात जिसे सचिन-जिगर ने कंपोज किया था, इसने तमन्ना को जबरदस्त पॉप्युलैरिटी दिलाई है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।