Top 10: Kesari 2 से पहले OTT पर देखें ये 10 कोर्ट रूम ड्रामा, IMDB पर मिली भर-भर कर रेटिंग

Published : Apr 14, 2025, 02:30 PM IST

Best Courtroom Drama To Watch On OTT: अक्षय कुमार की केसरी 2 आ रही है! उससे पहले, OTT पर मौजूद बेहतरीन 10 कोर्ट रूम ड्रामा फिल्में देखें। जय भीम से लेकर रुस्तम तक, हर फिल्म में है इंसाफ की दिलचस्प कहानी!

PREV
111
Top 10 बेस्ट कोर्ट रूम ड्रामा

अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ़ जलियांवाला बाग़' 18 अप्रैल को रिलीज हो रही है। यह कोर्ट रूम ड्रामा है, जिसका निर्देशन करण सिंह त्यागी ने किया। 'केसरी चैप्टर 2' से पहले आपको बताते हैं 10 सबसे बेहतरीन कोर्ट रूम ड्रामा के बारे में, जिन्हें आप OTT पर देख सकते हैं...

211
जय भीम (Jai Bhim)

IMDB रेटिंग : 8.7 स्टार

OTT पर कहां देखें : प्राइम वीडियो

2021 में रिलीज हुई इस फिल्म के डायरेक्टर टीजे ज्ञानवेल हैं। फिल्म में सूर्या, लिजो. मोल जोस और मनीकंदन के. की अहम् भूमिका है। फिल्म की कहानी एक वकील की है, जो आदिवासियों की भूमि के अधिकारों के लिए लड़ता है।

311
2. OMG: Oh My God!

IMDB रेटिंग : 8.1 स्टार

OTT पर कहां देखें : जियो हॉटस्टार

उमेश शुक्ला के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2012 में रिलीज हुई थी, जिसमें परेश रावल और अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी एक ऐसे दुकानदार की है, जो भूकंप में अपनी दुकान नष्ट होने के बाद कोर्ट में भगवान के खिलाफ केस करता है।

411
3.शाहिद (Shahid)

IMDB रेटिंग : 8.2 स्टार

OTT पर कहां देखें : प्राइम वीडियो

राजकुमार राव स्टारर इस फिल्म का निर्देशन हंसल मेहता ने किया था। 2013 में रिलीज हुई इस फिल्म की कहानी एक पूर्व आतंकवादी की है, जो क्रिमिनल लॉयर बन उन लोगों के लिए इंसाफ की लड़ाई लड़ता है, जिन्हें आतंकवाद के झूठे आरोपों में फंसाया गया है।

511
4.पिंक (Pink)

IMDB रेटिंग : 8.0 स्टार

OTT पर कहां देखें : जियो हॉटस्टार

अनिरुद्ध रॉय चौधरी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2016 में रिलीज हुई थी, जिसमें अमिताभ बच्चन, तापसी पन्नू, कीर्ति कुल्हाड़ी की अहम् भूमिका है। फिल्म की कहानी मीनल नाम की लड़की और उसकी दो सहेलियों की है, जिनके साथ एक राजनेता का भतीजा छेड़छाड़ करता है और वे उस पर केस करती हैं। उनका केस एक रिटायर्ड वकील दीपक सहगल लड़ता है।

611
5. सेक्शन 375 (Section 375)

IMDB रेटिंग : 8.1 स्टार

OTT पर कहां देखें : प्राइम वीडियो

यह फिल्म 2019 में रिलीज हुई थी, जिसका निर्देशन अजय बहल ने किया था। फिल्म में अक्षय खन्ना, ऋचा चड्ढा, मीरा चोपड़ा और राहुल भट्ट जैसे कलाकारों ने अहम् भूमिका निभाई है। कहानी के मुताबिक़, एक फिल्ममेकर पर जूनियर कॉस्टयूम डिजाइनर के रेप का आरोप लगता है और उसे सेशन कोर्ट से 10 साल जेल हो जाती है। पूरी कहानी के लिए फिल्म देख सकते हैं।

711
6.OMG 2

IMDB रेटिंग : 7.5 स्टार

OTT पर कहां देखें : नेटफ्लिक्स

अमित राय निर्देशित इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी, यामी गौतम, आरुष वर्मा, पवन मल्होत्रा, गोविंद नामदेव, अरुण गोविल और अक्षय कुमार का अहम् रोल है। 2023 में रिलीज हुई इस फिल्म की कहानी एक ऐसे शिवभक्त की है, जिसके बेटे को मास्टरबेशन करने की वजह से स्कूल से निकाल दिया जाता है। इसके बाद वह शख्स कोर्ट में ना केवल अपने बेटे को फिर से स्कूल में दाखिले के लिए, बल्कि स्कूलों में S*X एजुकेशन अनिवार्य करने के लिए लड़ाई लड़ता है।

811
7. Jolly LLB

IMDB रेटिंग : 7.5 स्टार

OTT पर कहां देखें : जियो हॉटस्टार

2013 में रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन सुभाष कपूर ने किया है। फिल्म में अरशद वारसी, बोमन ईरानी, सौरभ शुक्ला और अमृता राव की अहम् भूमिका है। कहानी के मुताबिक़, एक स्ट्रगलिंग वकील पैसे और फेम की चाहत में एक कुख्यात हिट एंड रन केस को री-ओपन कराता है। कहानी में एक के बाद एक जबरदस्त ट्विस्ट आते हैं।

911
8.मुल्क (Mulk)

IMDB रेटिंग : 7.2 स्टार

OTT पर कहां देखें : Zee5

2018 में रिलीज हुई इस फिल्म में ऋषि कपूर, तापसी पन्नू, रजत कपूर, आशुतोष राणा, मनोज पाहवा और प्रतीक बब्बर जैसे कलाकार दिखाई दिए हैं। अनुभव सिन्हा के निर्देशन वाली यह फिल्म एक ऐसे मुस्लिम परिवार की कहानी दिखाती है, जिसका बेटा आतंकवादी संगठन से जुड़ जाता है और पूरे परिवार पर कट्टरपंथियों से संबंध के आरोप लगते हैं। ऐसे में  इस परिवार का मुखिया और उसकी बहू बेगुनाही साबित करने कोर्ट में केस लड़ते हैं।

1011
9. Jolly LLB 2

IMDB रेटिंग : 7.2 स्टार

OTT पर कहां देखें : जियो हॉटस्टार

सुभाष कपूर निर्देशित यह फिल्म 2017 में रिलीज हुई थी। फिल्म में अक्षय कुमार, अन्नू कपूर, सौरभ शुक्ला, हुमा कुरैशी, सयानी गुप्ता और मानव कौल जैसे कलाकारों ने अहम् भूमिका निभाई है। फिल्म की कहानी एक ऐसे वकील की है, जो पुलिस द्वारा फर्जी एनकाउंटर में आतंकी बताकर मारे गए एक निर्दोष शख्स के लिए इंसाफ की लड़ाई लड़ता है।

1111
10. रुस्तम (Rustom)

IMDB रेटिंग : 7 स्टार

OTT पर कहां देखें : Zee5

टीनू सुरेश देसाई निर्देशित यह फिल्म एक ऐसे नेवी ऑफिसर की कहानी है, जिसे पता चलता है कि उसकी बीवी का अफेयर उसके ही दोस्त के साथ चल रहा है। नेवी ऑफिसर बीवी के साथ रंगे हाथ पकड़े जाने पर अपने दोस्त को गोली मार देता है। कोर्ट में उसके खिलाफ केस होता है और फिर कहानी दिलचस्प तरीके से आगे बढ़ती है। फिल्म 2016 में रिलीज हुई थी।

Read more Photos on

Recommended Stories