ट्विंकल खन्ना की 5 कमाऊ मूवीज, सलमान-SRK का साथ पर एक भी नहीं कमा पाई 50 करोड़

Published : Dec 29, 2025, 08:15 AM IST

ट्विंकल खन्ना 52 साल की हो गई हैं। उनका जन्म 29 दिसंबर 1973 को मुंबई में हुआ था। ट्विंकल ने सालों पहले एक्टिंग की दुनिया छोड़ दी थी। हालांकि, जन्मदिन पर आपको उनकी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं। पढ़ते हैं डिटेल में…

PREV
15
फिल्म बरसात

ट्विंकल खन्ना ने 1995 में आई फिल्म बरसात से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। इस रोमांटिक एक्शन फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार संतोषी थे। फिल्म में ट्विंकल के साथ बॉबी देओल, डैनी डेन्जोंगपा, राज बब्बर और मुकेश खन्ना लीड रोल में थे। फिल्म सुपरहिट रही थी। 8.25 करोड़ के बजट में बनी इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 34 करोड़ का बिजनेस किया था।

25
फिल्म जान

डायरेक्टर राज कंवर की फिल्म जान 1996 में रिलीज हुई थी। ट्विंकल खन्ना की इस एक्शन ड्रामा फिल्म में अजय देवगन, अमरीश पुरी, शक्ति कपूर और सुरेश ओबेरॉय लीड रोल में थे। 4.75 करोड़ के बजट वाली इस मूवी ने 17.20 करोड़ का बिजनेस किया था। ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी।

ये भी पढ़ें... वो 8 बॉलीवुड फिल्में, जिनके सबसे लंबे टाइटल, 2 को छोड़ सभी महाडिजास्टर

35
फिल्म जब प्यार किसी से होता है

फिल्म जब प्यार किसी से होता है 1998 में आई एक रोमांटिक-ड्रामा फिल्म थी, जिसका निर्देशन दीपक सरीन ने किया था। इसकी पटकथा हनी ईरानी ने लिखी थी। फिल्म में ट्विंकल खन्ना के साथ सलमान खान, अनुपम खेर, जॉनी लीवर, मुश्ताक खान, हिमानी शिवपुरी, फरीदा जलाल और सईद जाफरी लीड रोल में थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 21.95 करोड़ कमाए थे। इसका बजट 6.50 करोड़ था।

45
फिल्म बादशाह

1999 में आई ट्विंकल खन्ना की फिल्म बादशाह के डायरेक्टर अब्बास-मुस्तान थे। ये एक क्राइम कॉमेडी फिल्म थी। इसमें शाहरुख खान, अमरीश पुरी, राखी गुलजार, जॉनी लीवर और रजाक खानलीड रोल में थे। फिल्म की कहानी 1995 की अमेरिकी फिल्म निक ऑफ टाइम पर बेस्ड थी। मूवी को 11 करोड़ के बजट में तैयार किया था और इसने 31.6 करोड़ कमाए थे।

55
फिल्म जोड़ी नंबर 1

ट्विंकल खन्ना की फिल्म जोड़ी नंबर 1 2001 में रिलीज हुई थी। डायरेक्टर डेविड धवन की ये एक कॉमेडी फिल्म थी। इस फिल्म में संजय दत्त, गोविंदा, अनुपम खेर और मोनिका बेदी लीड रोल में थे। 11 करोड़ के बजट वाली इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 34.13 करोड़ का बिजनेस किया था।

ये भी पढ़ें... अजय देवगन-फरहान अख्तर की वो 2 फिल्में जो BO पर हुई ढेर, अब आ रही OTT पर

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories