
Urfi Javed Latest Dress : अपने अजीबोगरीब फैशन सेंस के लिए बदनाम उर्फी जावेद आए दिन ऊल-जुलूल कपड़ों में नजर आती हैं। हाल ही में सामने आए उर्फी जावेद के नए लुक को देखकर लोगों ने माथा पीट लिया है। दरअसल, उर्फी ने एक नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो जेब्रा डिजाइन वाले ब्लैक कपड़ों में नजर आ रही हैं। उर्फी ने ड्रेस के साथ मैच करते हुए सैंडिल भी कैरी किए हैं। इस ड्रेस में उर्फी को देखकर लोग सोशल मीडिया पर खूब कमेंट्स कर रहे हैं।
उर्फी का नया अवतार देख लोग कर रहे ऐसे कमेंट्स :
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वाहियात फैशन के नाम पर जिस्म की नुमाइश करती है ये। वहीं एक और शख्स ने कहा- अब छुपाने को अपना कुछ न रहा...। वहीं एक और यूजर ने कहा- अरे भाई किसका जेब्रा भाग गया है, पकड़ कर रखो नहीं तो कोई और ले जाएगा। एक बोला- चीता के कपड़े पहनकर डॉगी क्यों बन रही मैडम। एक शख्स ने कहा- मैं तो ये सोच रहा हूं कि ये ड्रेस इसने पहनी कैसे होगी? एक यूजर बोला- बहुत ज्यादा ओवर हो रहा है बहन, सुधर जाओ।
कभी चोटी से प्राइवेट पार्ट छुपाती दिखीं उर्फी :
बता दें कि इससे पहले उर्फी जावेद ब्लाउज की जगह आइसक्रीम के कोन की तरह ड्रेस पहने नजर आई थीं। उर्फी की ड्रेस देखकर एक शख्स ने लिखा- ये उर्फी नहीं, कुल्फी जावेद है क्या? वहीं एक और शख्स ने कहा- ये क्या आइस्क्रीम का कोन लगा लिया बहन। बिनोद देख रहे हो ना, अब कुछ बोलूंगी तो बोलोगे कि बोलती है। बता दें कि इससे पहले उर्फी का एक और वीडियो सामने आया था, जिसमें वो अपनी लंबी चोटी से प्राइवेट पार्ट को छुपाती नजर आई थीं।
कई बार कपड़ों की वजह से मुसीबत में फंस चुकीं उर्फी :
उर्फी जावेद को उनके अजीबोगरीब कपड़ों की वजह से कई बार दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा है। दिसंबर, 2022 में अली काशिफ खान देशमुख नाम के एक वकील ने मुंबई के अंधेरी पुलिस स्टेशन में उर्फी के खिलाफ अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। इतनी ही नहीं, महाराष्ट्र में बीजेपी लीडर चित्रा वाघ ने भी उर्फी के खिलाफ समाज में अश्लीलता फैलाने को लेकर पुलिस में शिकायत की थी। इस पर उर्फी और चित्रा वाघ की सोशल मीडिया पर जमकर बहस भी हुई थी।
ये भी देखें :
उर्फी जावेद का Sexy Look: ब्लाउज की जगह कुल्फी का कोन लगा कर पहुंचीं एक्ट्रेस!
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।