VIDEO: दुल्हनिया कियारा को देखते ही खिल उठा दूल्हे सिद्धार्थ का चेहरा, वरमाला पहना एक-दूसरे को Kiss

Published : Feb 10, 2023, 02:05 PM IST
kiara advani dancing entry sidharth malhotra kisses bride

सार

कियारा अडवाणी ने कुछ मिनट पहले ही अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जो उनकी शादी की वरमाला से जुड़ा है। इस वीडियो में कियारा बेहद खूबसूरत नजर आ रही है। वीडियो देख सेलेब्स के साथ फैन्स भी कमेंट्स कर रहे है। 

एंटरटेनमेंट डेस्क. सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) हाल ही में शादी के बंधन में बंधे है। कपल की शादी जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में 7 फरवरी को हुई थी। शादी के बाद कपल ने वेडिंग फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। अब उनकी शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये वीडियो कियारा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो को देखकर फैन्स क्रेजी हो रहे है और साथ ही सेलेब्स भी जमकर कमेंट्स कर रहे है। यह वीडियो सिड-कियारा की वरमाला का है, जिसमें दुल्हनिया ने ग्रैंड एंट्री ली थी और दूल्हे का चेहरा खिल उठा था। वायरल हो रहे वीडियो में दूल्हा-दुल्हन की केमिस्ट्री और उनके प्यार को देखा जा सकता है।

 

 

फूलों की सेज तले ली थी कियारा अडवाणी ने एंट्री

कियारा अडवाणी द्वारा शेयर वीडियो में देखा जा सकता है कि वह फूलों की चादर के नीचे अपनी रॉयल एंट्री ले रही हैं। वहीं, उनके साथ उनका भाई और कजिन्स भी हैं। दुल्हनिया को देखकर सिद्धार्थ मल्होत्रा का चेहरा खिल उठता है। वीडियो में कियारा को डांसिंग और मस्ती के मूड में देखा जा सकता है। वह स्टेज पर आते वक्त खूशी में डांस करती नजर आई। दुल्हनिया को डांस करते देख सिड अपनी घड़ी की तरफ इशारा करते हैं। इसके बाद कियारा अपने दूल्हे का लुक देख हाथ से इशारा करते हुए तरीफ करती है। जैसे ही कियारा स्टेज पर पहुंचती हैं और सिद्धार्थ के गले में वरमाला डालती तो वो अपना सिर ऊपर उठा लेते हैं। हालांकि, पलभर में वह अपना सिर झुका देते हैं और कियारा वरमाला पहना देती है। फिर सिद्धार्थ भी अपनी दुल्हनिया को वरमाला पहनाते है। इसके बाद दोनों खुशी में डांस करते है और फिर सबके सामने एक-दूसरे को किस करते हैं।

दिल्ली में हुआ सिड-कियारा का वेडिंग रिसेप्शन

आपको बता दें कि गुरुवार को कियारा-सिड का वेडिंग रिसेप्शन हुआ। हालांकि, इसकी फोटोज अभी तक सामने नहीं आई है। अब कहा जा रहा है कि कपल मुंबई में अपने बॉलीवुड के दोस्तों के लिए 12 फरवरी को एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी देगा। इसमें कई इंस्डस्ट्री से जुड़े कई नामी सेलेब्स के शामिल होने की उम्मीद है। 

 

ये भी पढ़ें..

वो कौन सा डर था जिसकी वजह से दिनभर भूखी रहती थी समीरा रेड्डी, बताया किस तरह का मानसिक तनाव झेला

आखिर क्यों ब्लॉकबस्टर फिल्म से डेब्यू करने वाली शमिता शेट्टी का करियर हुआ FLOP, बताया कहां हुई चूक

 

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Ikka Teaser: रहमान डकैत से मिले तारा सिंह, 29 साल बाद सनी-अक्षय को साथ देख लोग यूं ले रहे मजे
Border 2 Collection Day 12: सनी देओल की दहाड़ का निकला दम, कमाई उड़ाएगी होश