वाणी कपूर की बदकिसमती, हर फिल्म फ्लॉप+डिजास्टर, 2 हुई हिट पर नहीं मिला क्रेडिट

Published : Aug 23, 2025, 08:30 AM IST

Vaani Kapoor Birthday: वाणी कपूर 37 साल की हो गईं हैं। उनका जन्म 23 अगस्त, 1988 को दिल्ली में हुआ था। वे कई फिल्मों का हिस्सा रही लेकिन उनके नसीब में हिट नहीं आई, जो 1-2 मूवी सफल हुईं उसका क्रेडिट लीड हीरो को मिला। जानते हैं उनके करियर के बारे में। 

PREV
16
मॉडलिंग से एक्टिंग में आई वाणी कपूर

दिल्ली में जन्मी वाणी कपूर के परिवारवाले नहीं चाहते थे कि वे एक्टिंग की फील्ड में अपना करियर बनाएं। लेकिन उन्होंने फैमिली के खिलाफ जाकर पहले मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा और फिर फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री ली। उन्होंने कई टॉप स्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर की।

26
वाणी कपूर की फैमिली और एजुकेशन

वाणी कपूर के पिता शिव कपूर फर्नीचर का बिजनेस करते हैं। उन्होंने दिल्ली में पढ़ाई और फिर इग्नू से टूरिज्म में ग्रेजुएशन किया। कहा जाता है कि उन्होंने जयपुर, राजस्थान में ओबेरॉय होटल एंड रिसॉर्ट्स में इंटर्नशिप की। फिर आईटीसी होटल के लिए काम किया। जॉब के दौरान उन्हें एलीट मॉडल मैनेजमेंट द्वारा मॉडलिंग का ऑफर दिया गया।

36
किस फिल्म से किया वाणी कपूर ने डेब्यू

2013 में वाणी कपूर ने यशराज फिल्म्स की मूवी शुद्ध देसी रोमांस से डेब्यू किया। फिल्म में सुशांत सिहं राजपूत और परिणीति चोपड़ा लीड रोल में थे। फिल्म ठीकठाक ही रही। फिर वे तमिल फिल्म आह कल्याणम में नजर आई, जो हिंदी फिल्म बैंड बाजा बारात की रीमेक थी। फिल्म डिजास्टर साबित हुई। फिल्म में उनके साथ साउथ सुपरस्टार नानी लीड रोल में थे।

46
किस फिल्म में दिए वाणी कपूर ने 23 KISS सीन

2016 में आई यशराज फिल्म्स की बेफ्रिके में वाणी कपूर, रणवीर सिंह के साथ नजर आईं। इस फिल्म में वाणी ने 23 किस सीन दिए थे। फिल्म में वाणी काफी ग्लैमरस भी नजर आई, हालांकि इसका भी उन्हें कोई फायदा नहीं मिला। 70 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 103 करोड़ कमाए थे। डायरेक्टर-प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा की ये फिल्म फ्लॉप रही थी।

56
वाणी कपूर का 12 साल का बॉलीवुड करियर

वाणी कपूर ने 2013 में डेब्यू किया। 12 साल के करियर में उन्होंने शुद्ध देसी रोमांस, वॉर, बेफ्रिके, बेल बॉटम, चंडीगढ़ करे आशिकी, शमशेरा, खेल खेल में, रेड 2 जैसी फिल्मों में काम किया, लेकिन वे अपने दम पर कोई हिट नहीं दे पाई। वॉर और रेड 2 हिट, लेकिन इसका क्रेडिट मूवी के लीड हीरो को ही मिला।

66
किन फिल्मों में नजर आएंगी वाणी कपूर

वाणी कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो इसी साल आई फिल्म रेड 2 में नजर आईं थीं। फिल्म में उनके साथ अजय देवगन-रितेश देशमुख लीड रोल में थे। 80 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 243.06 करोड़ का बिजनेस किया। उनकी अपकमिंग फिल्में अबीर गुलाल, सर्वगुण सम्पन्न और बदतमीज गिल हैं। फिलहाल इनकी रिलीज डेट रिवील नहीं हुई हैं।

Read more Photos on

Recommended Stories