Varun Dhawan ने आखिर किसके लिए की 'सबसे महंगी खरीदारी', अब इस बात की चिंता

Published : Jan 07, 2025, 11:54 AM IST
varun dhawan

सार

वरुण धवन ने बताया कि उनकी सबसे महंगी खरीदारी उनकी बेटी लारा के जन्म से पहले पत्नी नताशा के लिए एक वेकेशन था। हालांकि, उन्होंने यह भी बताया कि उनके पिता डेविड धवन ने उन्हें ज्यादा खर्च करने की इजाजत नहीं दी थी।

एंटरटेनमेंट डेस्क, varun dhawan daughter lara family । वरुण धवन के लिए साल 2024 बेहद शानदार रहा है। उनकी फैमिली में नया मेहमान आ गया है, जिसने उनका आंगन खुशियों से भर दिया है। वरुण और नताशा ने 24 जनवरी 2021 को सात फेरे लिए थे। वही बीते साल 3 जून को उनकी बेटी लारा ने जन्म लिया था। वहीं अब एक्टर अपनी आदतों में भी बदलाव कर चुके हैं। वे बहुत धीमे साउंड में टीवी देखते हैं। घर में शोर-शराबा कम करते हैं, और सबसे बड़ी बात वे अपने लिए ना सही पर फैमिली के लिए 'सबसे महंगी खरीदारी' करते हैं। जी हैं उनके घर पर अब जो भी सबसे बड़ा खर्च होता है, वो या तो पत्नी नताशा या फिर बेटी लारा के लिए होता है। एक्टर ने हाल में इसका खुलासा किया है।

वरुण धवन के लिए अब यही 'सबसे महंगी खरीदारी'

जीक्यू इंडिया के साथ एक इंटरव्यू में, वरुण धवन से उनकी 'सबसे महंगी खरीदारी' के बारे में सवाल किया गया। जवाब में, उन्होंने बताया कि यह वेकेशन था, जो उन्होंने अपनी बेटी लारा के जन्म से पहले अपनी पत्नी नताशा दलाल के सेलीब्रेट किया था। उन्होंने कहा, ''मुझे लगता है कि ये वो छुट्टी है, हाल ही हम यानि मैं नताशा को बेबीमून पर ले गया। भले ही ये कोई महंगी चीज ना हो, लेकिन मेरे लिए सबसे खास यही है।

बेबी जॉन हुई फ्लॉप, अब सता रही कमाई की चिंता

वरुण धवन ने कहा कि उन्होंने बहुत अधिक पैसा खर्च नहीं किया। उनके पिता डेविड धवन ने इसकी इजाजत नहीं दी थी। वरुण ने एक चुटकी लेते हुए कहा कि यह उनकी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर निर्भर करता है, कि वे कितना खर्च कर सकते हैं।

बेटी लारा का किया था ग्रेंड वेलकम

इससे पहले 2024 में, वरुण धवन ने अपनी बेटी के आने की ख़ुशी इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। उन्होंने एक वीडियो रिलीज किया था। जिसमें उनके पैट डॉग जॉय का एक एनिमेटेड वर्जन के साथ किड दिखाई दे रहा था, इस पर कैप्शन लिखा था, 'आपका वेलकम है, लिल' बहन।' वीडियो में लारा की डेट ऑफ बर्थ 3 जून, 2024 भी बताई गई थी।

 

 

ये  भी पढ़ें- 
AR रहमान की वो धुन जिसे 150 M बार किया डाउनलोड,इसका हर शख्स है दीवाना?

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

10 साल-जनवरी महीना और 7 फिल्मों का गदर, एक ने 1000Cr+ कमा फोड़ डाला BOX OFFICE
Border 2 ने किया Dhurandhar का खेल खत्म, 50 वें दिन की इतनी कमाई