
Varun Dhawan Pooja Hegde Viral Video: वरुण धवन इन दिनों अपकमिंग फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' की शूटिंग में व्यस्त हैं। हाल ही में इस फिल्म की शूटिंग ऋषिकेश में हुई और इसके रेपअप के बाद वरुण ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे को-एक्ट्रेस पूजा हेगड़े के साथ एन्जॉय करते नज़र आ रहे हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वरुण और पूजा दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे पुल पर दौड़ते हुए नदी में छलांग लगा रहे हैं। वरुण ने इस वीडियो को कैप्शन दिया है, "जवानी है तो जंप मारना है।" इसके साथ उन्होंने दो येलो हार्ट की इमोजी शेयर की हैं और अपनी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' और ऋषिकेश रैप को हैशटैग किया है।
वरुण धवन और पूजा हेगड़े ने सेट पर मस्ती के दौरान यह वीडियो बनाया है, जिसे देखने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स उनके जमकर मजे ले रहे हैं। मसलन एक इंटरनेट यूजर ने लिखा है, "ये बंदा शादी के बाद भी बैचलर लाइफ जी रहा है।" एक अन्य यूजर का कमेंट है, "वरुण अपनी शादी में हमेशा महिलाओं के साथ एन्जॉय करते हैं।" एक अन्य यूजर ने लिखा है, "नताशा (वरुण धवन की पत्नी) कोने में बैठी रो रही है।" एक यूजर ने लिखा है, "विवाहित होने के बाद भी पराई नारी के साथ मजे लूट रहा है ये आदमी।" एक अन्य यूजर का कमेंट है, "वरुण भाई, भौजी आपको लाठी लेकर ढूंढ रही हैं।" एक यूजर ने पूछा है, "बीवी कुछ नहीं बोलती है क्या वरुण भाई?"
वरुण धवन ना केवल शादीशुदा हैं, बल्कि एक बेटी के पिता भी हैं। उन्होंने जनवरी 2021 में लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड नताशा दलाल से शादी की, जो पेशे से फैशन डिजाइनर हैं। जून 2024 में वरुण और नताशा बेटी के पैरेंट्स बने, जिसका नाम उन्होंने लारा रखा है। अगर वरुण की निजी जिंदगी के बारे में बात करें तो वे काफी धार्मिक टाइप के इंसान हैं और ISKCON से जुड़े हुए हैं।
वरुण धवन को पिछली बार 2024 में रिलीज हुई 'बेबी जॉन' में देखा गया था, जो डिजास्टर रही थी। उनकी आने वाली फिल्मों में 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी', जिसमें उनकी हीरोइन जान्हवी कपूर हैं। फिल्म के डायरेक्टर शशांक खेतान हैं। वरुण पूजा हेगड़े के साथ 'है जवानी तो इश्क होना है' कर रहे हैं, जिसके डायरेक्टर उनके पिता डेविड धवन हैं। इसके अलावा वरुण को सनी देओल स्टारर 'बॉर्डर 2' में भी देखा जाएगा, जिसे अनुराग सिंह डायरेक्ट कर रहे हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।