
Ajay - The Untold Story Of Yogi First Poster: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता योगी आदित्यनाथ की कहानी अब बड़े पर्दे पर दिखेगी। उनकी बायोपिक 'अजय : द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ़ योगी' का ऐलान बुधवार (26 मार्च को किया गया। इस फिल्म में यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की जिंदगी की कहानी बताई जाएगी। फिल्म शांतनु गुप्ता की किताव 'The Monk Who Became Chief Minister' (वह साधु जो मुख्यमंत्री बन गया) पर आधारित है, जो दर्शकों के सामने योगी आदित्यनाथ की अनसुनी दास्तान रखेगी।
फिल्म की प्रोडक्शन कंपनी सम्राट सिनेमैटिक्स ने इसका फर्स्ट लुक मोशन पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "उसने सब त्याग दिया, पर जनता ने उसे अपना बना लिया।"मोशन पोस्टर में योगी आदित्यनाथ का रोल में अनंत जोशी दिखाई दे रहे हैं और बैकग्राउंड में उनकी और परेश रावल की आवाज़ सुनाई दे रही है। परेश रावल कहते हैं, 'क्या चाहते हो मुझसे?' जवाब में अनंत कहते हैं, 'जीवन का उद्देश्य।' फिर परेश बोलते हैं, 'रास्ता कठिन है।' अनंत का जवाब मिलता है, 'मैं भी हठी हूं।' फिर परेश कहते हैं, 'सब त्यागना होगा।' और अनंत कहते हैं, "सब छोड़कर आया हूं...उद्देश्य सिर्फ एक लोगों की सेवा।' अंत में परेश की आवाज़ गूंजती है और वे कहते हैं, 'वो कुछ नहीं चाहता था, पर सब उसे चाहते थे। वो शिष्य बनने आया था, पर जनता ने उसे सरकार बना दिया।'
'अजय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ़ योगी' में अनंत जोशी के अलावा परेश रावल, दिनेश लाल यादव निरहुआ, अजय मेंगी , पवन मल्होत्रा, राजेश खट्टर, गरिमा विक्रांत सिंह और सरवर आहूजा जैसे कलाकार अहम् भूमिका में नज़र आएंगे। फिल्म का निर्देशन रानी मुखर्जी स्टारर 'मर्दानी 2' जैसी फ़िल्में डायरेक्ट कर चुके रवीन्द्र गौतम कर रहे हैं।
योगी आदित्यनाथ की बायोपिक का टाइटल 'अजय : द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ़ योगी' इसलिए रखा गया है, क्योंकि जब वे पैदा हुए थे, तब उनके माता पिता ने उनका नाम अजय सिंह बिष्ट रखा था। रितु मेंगी इस फिल्म की प्रोड्यूसर हैं। फिल्म इसी साल बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।