आपको चू#& कहेंगे हम...जब कुणाल कामरा ने उड़ाया था सलमान खान का मजाक, माफ़ी भी ना मांगी

Published : Mar 26, 2025, 04:12 PM IST
Kunal Kamra Salman Khan Controversy

सार

Kunal Kamra Eknath Shinde Controversy : कुणाल कामरा फिर विवादों में हैं। उन्होंने शिंदे पर जोक किया और सलमान का मजाक उड़ाया। केस दर्ज होने पर भी माफी से इनकार किया।

When Kunal Kamra mocked Salman Khan : कॉमेडियन कुणाल कामरा विवादों में घिरे हुए हैं। हाल ही में एक परफॉर्मेंस के दौरान उन्होंने ना केवल महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर आपत्तिजनक जोक किया, बल्कि बिना नाम लिए उन्हें गद्दार तक कह डाला। उनका वीडियो वायरल हुआ तो शवसेना (शिंदे गुट) और भारतीय जनता पार्टी ने उनकी आलोचना की। यहां तक कि मुंबई के हैबिटेट नाम के जिस कॉमेडी क्लब में कुणाल ने परफॉर्म किया था, वहां तोड़फोड़ तक की गई और उनसे माफ़ी की मांग की गई। लेकिन अपने खिलाफ केस दर्ज होने के बाद भी कुणाल ने माफ़ी मांगने से इनकार कर दिया। वैसे इससे भी वे कई बार आपत्तिजनक परफॉर्मेंस दे चुके हैं। यहां तक कि 2024 में उन्होंने सुपरस्टार सलमान खान का मजाक भी उड़ाया था और उनसे भी माफ़ी मांगने से इनकार कर दिया था।

सलमान खान का मजाक उड़ा चुके कुणाल कामरा

2024 में यह भी मार्च की ही बात है, जब कुणाल कामरा का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वे 'सिकंदर' स्टार सलमान खान का मजाक उड़ा रहे थे। यह वीडियो खुद को फिल्म क्रिटिक, प्रोड्यूसर और एक्टर कहने वाले कमाल आर. खान उर्फ़ KRK ने शेयर किया था और दावा किया था कि  मजाक उड़ाने के लिए सलमान खान ने कुणाल कामरा पर मानहानि का केस किया है। KRK ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा था, "रिपोर्ट्स के मुताबिक़, सलमान खान कुणाल कामरा के खिलाफ मानहानि का केस कर रहे हैं, क्योंकि उन्होंने उन्हें गाली दी है। कुणाल कॉमेडी कर रहे हैं। इसलिए सलमान को गुस्सा नहीं होना चाहिए।"

कुणाल कामरा ने कैसे उड़ाया था सलमान का मजाक

KRK ने जो वीडियो शेयर किया, उसमें कुणाल कॉमेडी करते हुए कह रहे थे, "दूसरा ऑफर था अंबानी के OTT पर जाकर सलमान खान से मोरल ज्ञान लेने का। हर सैटरडे-सन्डे सलमान खान आएंगे और वो आपको बताएंगे कि आप बेहतरीन इंसान कैसे बनें। हर सैटरडे सलमान खान आएंगे और कहेंगे, 'अगर आप एक सिंगर हो और आपका बेटा एक सिंगर है। अगर आप अपने बेटे को अच्छी तालीम देंगे सिंगर होने की तो क्या उसे नेपोटिज्म कहेंगे या बाप का प्यार।' हम ना आपको इस वक्त चू#& कहेंगे सर।" इसके बाद कुणाल ने यह भी कहा था कि वे सलमान से नहीं डरते हैं। पूरा वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

कुणाल ने सलमान से माफ़ी मांगने से किया था इनकार

कुणाल कामरा का वीडियो वायरल हुआ और जब KRK ने अपने ट्वीट में सलमान द्वारा उन पर मानहानि केस का दावा किया तो उन्होंने रिप्लाई में साफ़ लहजे में लिखा था कि वे सलमान से माफ़ी नहीं मांगेगे। कुणाल कामरा ने KRK की पोस्ट पर जवाब देते हुए लिखा था, “मैं उड़ती चिड़िया या कोई खाली फुटपाथ नहीं हूं और मैं मजाक के लिए कभी माफी नहीं मांगता।”

 

 

कुणाल कामरा को फिर समन भेजेगी मुंबई पुलिस

खैर, बात अगर ताजा मामले की करें तो एकनाथ शिंदे का मजाक उड़ाने के लिए कुणाल कामरा के खिलाफ मुंबई में केस दर्ज हो चुका है। वहीं राजनीति और फ़िल्मी दुनिया में लोग बंट गए हैं। कंगना रनौत ने जहां कुणाल को खरी -खोटी सुनाई है तो वहीं हंसल मेहता और जया बच्चन ने उन्हें सपोर्ट किया है। मुंबई पुलिस ने कुणाल के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्हें समन भेजा गया था और मंगलवार को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। लेकिन वे नहीं पहुंचे। बुधवार को पुलिस उन्हें दूसरी बार समन भेजने की तैयारी कर रही है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Dhurandhar 2 Teaser: ल्यारी का नया किंग, सबसे बड़ा विलेन,1.12 मिनट में खुला ‘धुरंधर 2’ का पूरा गेम
Dhurandhar 2 Teaser Reaction: टीजर देख टूटा फैन्स का दिल, बोले-चूना लगा दिया