किस साल को कहा जाता है Vidya Balan का ब्रेकथ्रू ईयर, इन 3 फिल्मों ने बदली किस्मत

Published : Jan 01, 2026, 08:40 AM IST

विद्या बालन ने म्यूजिक वीडियो, विज्ञापनों से करियर शुरू किया था। पहली बंगाली फिल्म 'भालो थेको' (2003 में रिलीज हुई।  हिंदी में 'परिणीता' (2005) से उन्होंने डेब्यू किया। साल 2007 में आईं 'गुरु', 'हे बेबी', 'भूल भुलैया' सुपरहिट रहीं। 

PREV
16

विद्या बालन 1 जनवरी को अपना 47 वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रही हैं। साल 1979 में जन्मीं बॉलीवुड एक्ट्रेस ने कई सुपरहिट मूवी में काम किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो के जरिए की थी। हालांकि साल 2007 में उनकी पांच बड़ी मूवी रिलीज हुई, इसे एक्ट्रेस के लिए ब्रेक थ्रू ईयर भी कहा जाता है। इसके बाद उन्होंने फिर पलटकर नहीं देखा। 

26

विद्या बालन ने अपने करियर की शुरुआत म्यूजिक वीडियो और कॉमर्शियल विज्ञापन से की थी। वहीं बंगाली फ़िल्म, भालो थेको (Bhalo Theko) सिल्वर स्क्रीन की तरफ रुख किया। हिन्दी फिल्मों में परिणीता (Parineeta) (2005) से शुरुआत की, जिसके लिए उन्हें Best Emerging Actress के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार से नवाजा गया।

36

विद्या बालन की पहली सुपरहिट मूवी थी राजकुमार हिरानी (Rajkumar Hirani) की लगे रहो मुन्नाभाई (2006) थी। एक्ट्रेस के करियर में सबसे अहम साल 2007 साबित हुआ, इस साल उनकी पांच से अधिक फिल्में रिलीज हुईं, इसमें तीन सुपरहिट साबित हुई हैं।

46

12 जनवरी 2007 को रिलीज़ हुई गुरु (Guru) फिल्म सिनेमाघरों में व्यावसायिक रूप से सफल मूवी थी। वहीं 16 फरवरी 2007 को रिलीज़ एकलव्य: द रॉयल गार्ड (Eklavya: The Royal Guard) मूवी थिएटर में फ्लॉप हो गई थी।

56

25 जनवरी 2007 को रिलीज सलाम-ए-इश्क़ (Salaam-e-Ishq) में सलमान खान, अनिल कपूर, जूही चावला,  गोविंदा,  सलमान ख़ान,  प्रियंका चोपड़ा,  अक्षय खन्ना, आयशा टाकिया,  जॉन अब्राहम, विद्या बालन, सोहेल खान, ईशा कोप्पिकर जैसी बड़ी स्टार कास्ट होने के बावजूद मूवी औसतर रही थी। विकिपीडिया पर दी गई जानकारी के मुताबिक 43 करोड़ मे बनी फिल्म ने बॉक्स ऑफ़िस पर₹ 52.24 करोड़ की कमाई की थी।

66

24 अगस्त 2007 को रिलीज़ हुई हे बेबी (Heyy Babyy) एक कॉमेडी फिल्म थी और बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। वहीं 12 अक्टूबर 2007 को रिलीज़ भूल भुलैया (Bhool Bhulaiyaa) ब्लॉकबस्टर मूवी साबित हुई।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories