विजय वर्मा ने 10 साल पुरानी फोटो शेयर कर फैंस को खुद बताई अपने कान्स डेब्यू की सच्चाई

Published : May 16, 2023, 03:19 PM IST
Vijay Varma

सार

विजय वर्मा ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को बताया है कि वो इस साल कान्स में डेब्यू नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वो आज से 10 साल पहले यानी 2023 में कान्स में डेब्यू कर चुके हैं। साथ ही उन्होंने अपनी 10 साल पुरानी फोटो भी शेयर की है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर विजय वर्मा इस साल कान्स फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने वाले हैं। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक विजय वर्मा इस साल कान्स में डेब्यू करने वाले हैं। हालांकि अब विजय ने खुद ही इन दावों को गलत साबित कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर बताया है कि वो पहले भी कान्स फिल्म फेस्टिवल में शामिल हो चुके हैं।

विजय 10 साल पहले कर चुके हैं कान्स में डेब्यू

दरअसल एक मीडिया पोर्टल ने सोशल मीडिया पर लिखा था, 'विजय वर्मा अपने पहले कान्स के लिए तैयार हैं!' इस पर विजय ने अपनी 10 साल पुरानी फोटो शेयर कर लिखा, 'यह पहली बार नहीं है। मैं आज से 10 साल पहले यानी 2013 में ही अपनी फिल्म 'मानसून शूटआउट' के लिए के वर्ल्ड प्रीमियर पर कान्स में डेब्यू कर चुका हूं।'

 

विजय ने की मीडिया पोर्टल की तारीफ

विजय ने अपने पोस्ट पर फिर कमेंट करते हुए लिखा, 'मैं बस आपको क्लेरिफाई कर रहा हूं। आप पर उंगली उठाने की कोशिश नहीं कर रहा हूं। आप लोग बहुत प्यारे हो।' आपको बता दें अमित कुमार द्वारा निर्देशित 'मानसून शूटआउट' एक एक्शन थ्रिलर फिल्म थी, जिसमें विजय वर्मा के अलावा, गीतांजलि थापा, श्रीजिता डे, नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और तनिष्ठा चटर्जी लीड रोल में थे।

कई सेलेब्स कर रहे इस साल कान्स में डेब्यू

इस साल कई लोग कान्स 2023 में डेब्यू करने जा रहे हैं। इस लिस्ट में एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा, सारा अली खान, मानुषी छिल्लर, मृणाल ठाकुर, ईशा गुप्ता जैसे सेलेब्स शामिल होने वाले हैं। कान्स फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत 20 सितंबर, 1946 को हुई थी। इस इवेंट में दुनियाभर की चुनिंदा फिल्मों और डॉक्यूमेंट्री को दिखाते हैं।

और पढ़ें…

क्या रणबीर कपूर ने आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे के रिश्ते को किया कंफर्म, कही यह बात

49 की उम्र में मलाइका अरोड़ा ने बिखेरा जलवा, SEXY फिगर को जमकर किया फ्लॉन्ट

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Bhooth Bangla Collection Day 31: 200 करोड़ क्लब में शामिल होगी 'भूत बंगला', करनी है बस इतनी कमाई
Pati Patni Aur Woh Do Collection Day 3: BO पर छाई 'पति पत्नी और वो 2', तीसरे दिन की सबसे ज्यादा कमाई