
एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर विजय वर्मा इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। दरअसल विजय इन दिनों तमन्ना भाटिया को डेट कर रहे हैं और यही वजह है कि वो अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में रहते हैं। अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान विजय वर्मा से पूछा गया कि क्या उनके घर वाले उन्हें शादी करने के लिए दबाव बनाते हैं। इस सवाल का विजय ने कुछ ऐसा जवाब दिया, जिसे सुन फैंस हैरान रह गए।
विजय वर्मा की फैमिली कर रही उन पर शादी का प्रेशर
विजय ने कहा, 'मैं मारवाड़ी हूं। हमारी कम्यूनिटी में, लड़कों की शादी की उम्र 16 साल मानी जाती है। इसलिए मेरे साथ ये सब बहुत पहले शुरू हो गया था और बहुत जल्दी खत्म भी हो गया क्योंकि मैं शादी की उम्र पार कर चुका था। इसके अलावा मैं तब तक एक एक्टर बन चुका था। मैंने इन सवालों पर कभी सोचा ही नहीं और केवल अपने करियर पर फोकस किया, लेकिन मां आज तक मेरी शादी की जिद करती हैं। यहां तक कि वो अभी भी हर फोन कॉल पर शादी के लिए पूछती हैं, लेकिन मैं इसे टाल देता हूं, क्योंकि मैं अपनी लाइफ में अच्छा कर रहा हूं।'
'लस्ट स्टोरी 2' में साथ नजर आए थे विजय वर्मा-तमन्ना भाटिया
विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया की रिलेशनशिप के बारे में इस साल की शुरुआत में अफवाह उड़ी थी। उस समय दोनों का गोआ की एक पार्टी से किस करते हुए वीडियो भी वायरल हुआ था। इसके बाद से दोनों को अक्सर कई मौकों पर एक साथ स्पॉट किया जाने लगा था। आपको बता दें दोनों को एक साथ 'लस्ट स्टोरी 2' में देखा गया था। इस सीरीज में फैंस ने दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया था।
और पढ़ें..
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।