
एंटरटेनमेंट डेस्क. अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म 'सिंघम अगेन' में अर्जुन कपूर बतौर विलेन नज़र आएंगे। फिल्म से उनका फर्स्ट लुक कुछ दिनों पहले रिलीज किया गया था। अब रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस फिल्म के लिए अर्जुन कपूर के किरदार का नाम सामने आ गया है। एक एंटरटेनमेंट न्यूज वेबसाइट की खबर के मुताबिक़, 'सिंघम अगेन' में विलेन बने अर्जुन कपूर को बेहद शातिर नाम दिया गया है। एकबारगी विलेन का यह नाम सुनकर बेहद यूनिक होने का अहसास होता है।
'सिंघम अगेन' में क्या होगा अर्जुन कपूर का नाम
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट में मुताबिक़, 'सिंघम अगेन' में अर्जुन कपूर के किरदार का नाम डेंजर लंका होगा। रिपोर्ट में यह दावा सूत्रों के हवाले से किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि फिल्म के मेकर्स ने अर्जुन कपूर को यह नाम देने के लिए काफी विचार-विमर्श किया है। इसी रिपोर्ट में यह भी लिखा है कि अर्जुन कपूर ने रोहित शेट्टी की इस फिल्म के लिए अपना सबकुछ दे दिया है। रोहित शेट्टी और उनकी टीम ने अर्जुन के किरदार डेंजर लंका को इस तरह से डिजाइन किया है कि यह दर्शकों के जेहन पर अमिट छाप छोड़ेगा।
अपने किरदार को लेकर क्या कहते हैं अर्जुन कपूर
कुछ दिनों पहले 'सिंघम अगेन' से अर्जुन कपूर का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया था। इसमें वे खून से लथपथ डेंजर लुक में नज़र आ रहे थे। अर्जुन ने अपने इस किरदार को लेकर एक बातचीत में कहा था, "मैं बेहद खुश हूं कि रोहित शेट्टी जैसे दिग्गज फिल्ममेकर ने इतने सारे स्टार्स से भारी 'सिंघम अगेन' के लिए मेरे अंदर विलेन का पोटेंशियल देखा। मुझे पता है कि मैंने इस फिल्म में अपना सबकुछ लगा दिया है। अब मैं यह देखने के लिए एक्साइटेड हूं कि दर्शक इसमें मुझे देखकर कैसी प्रतिक्रिया देते हैं।"
15 अगस्त को रिलीज होगी 'सिंघम अगेन'
'सिंघम अगेन' 15 अगस्त 2024 को रिलीज होगी। फिल्म में अजय देवगन और अर्जुन कपूर के अलावा करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार की भी अहम् भूमिका है।
और पढ़ें…
अजय देवगन की इन 10 फिल्मों ने की सबसे बड़ी ओपनिंग, शैतान इस नंबर पर
अजय देवगन की ऑनस्क्रीन बीवी, जो 2 डिजास्टर देने के 13 साल बाद फिर बॉलीवुड में लौटी
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।