Vimal गुटखा के AD में नहीं दिखेगा ये सुपरस्टार, शाहरुख खान, अजय देवगन, अक्षय कुमार में से एक हुआ बाहर

Published : Dec 07, 2023, 12:40 PM ISTUpdated : Dec 07, 2023, 12:43 PM IST
Vimal Ad

सार

पान मसाला ब्रांड विमल का विज्ञापन ( Vimal ads ) करने के बाद अक्षय कुमार ( Akshay Kumar ) ने अप्रैल 2022 में माफी मांगी थी । हालांकि वे इसमें नज़र आ रहे थे। हालांकि अब खिलाड़ी कुमार विमल ऐड में दिखाई नहीं देंगे। 

एंटरटेनमेंट डेस्क। विमल के विज्ञापनों ( Vimal ads) में शाहरुख खान, अजय देवगन के साथ अक्षय कुमार दिखाई नहीं देंगे। सुपरस्टार का मसाला ब्रांड के साथ कॉन्ट्रेक्ट खत्म हो गया है। अक्षय ने इसे आगे नहीं बढ़ाने का फैसला किया है।

पान मसाला ब्रांड विमल  को सपोर्ट करने के बाद अक्षय कुमार ( Akshay Kumar ) ने  बीते साल ( 2022)  में  लोगों से माफी मांगी थी । हालांकि वे विज्ञापन में लगातार दिखाई दे रहे थे । अब अक्षय का कॉन्ट्रेक्ट कंपनी के साथ खत्म हो गया है। 

विमल का ऐड करने पर हुआ था अक्षय का विरोध

अक्षय कुमार को पिछले साल शाहरुख खान और अजय देवगन के साथ विमल इलायची का प्रमोशन करते देखा गया था। पान मसाला ब्रांड विमल का ऐड करने के लिए उन्हें जमकर विरोध का सामना करना पड़ा था । इसके बाद अक्षय ने ब्रांड के साथ अपना कॉन्ट्रेक्ट खत्म करने का फैसला किया था। अब आखिरकार,एक्टर मसाला ब्रांड के विज्ञापनों में नजर नहीं आएंगे, उनका कॉन्ट्रैक्ट विमल के साथ खत्म हो गया है।

अक्षय कुमार ने मांगी थी माफी

अप्रैल 2022 में, अक्षय ने अपने विमल इलायची विज्ञापन प्रसारित होने के बाद अपने फैंस से माफी मांगी थी। इसके लिए उन्हें क्रिटिसाइज किया गया था । इसके बाद अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, "मुझे खेद है। मैं आपसे, अपने सभी फैंस और फॉलोअर्स से माफी मांगना चाहता हूं। पिछले कुछ दिनों में आपकी रिएक्शन ने मुझे गहराई से प्रभावित किया है। अब मैं तंबाकू प्रोडक्ट का सपोर्ट नहीं करूंगा, मैं विमल इलायची के साथ अपने कॉन्ट्रेक्ट के मद्देनजर आपकी इमोशन की रिस्पेक्ट करता हूं।

"पूरी विनम्रता के साथ, मैं इस ऐड को छोड़ चुका हूं। मैंने इससे मिले रकम को सोसायटी के कामों में लगाने का फैसला किया है। ब्रांड एग्रीमेंट की ड्यूरेशन तक विज्ञापन दिखा सकता है। जो मेरे वश में नहीं है, लेकिन मैं आगे बेहद अलर्ट रहने का वादा करता हूं । बदले में, मैं हमेशा आपका प्यार और शुभकामनाएं चाहता"।

ये भी पढ़ें- 

ऋतिक रोशन-दीपिका पादुकोण की Fighter का इस दिन आएगा टीजर, जानें बजट और रिलीज डेट Details

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Dhurandhar 2 vs Toxic: रणवीर की धुरंधर 2 या यश की टॉक्सिक, मार्च में भिड़ेंगी दो बड़ी फिल्में, अभी कौन आगे?
ShahRukh Khan का 'किंग' के बाद फराह खान की इस फिल्म में डबल रोल? दो डिफरेंट कैरेक्टर में आएंगे नजर