
एंटरटेनमेंट डेस्क. ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की मच अवेडेट फिल्म फाइटर (Fighter) को लेकर बिग अपडेट सामने आ रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद (Siddharth Anand) की फिल्म फाइटर का टीजर 8 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर की फिल्म का अपडेट दी है। उन्होंने लिखा- ऋतिक, दीपिका, अनिल कपूर, सिद्धार्थ आनंद: 'फाइटर' का टीजर कल आएगा…#FighterTeaser का अनविल कल सुबह 11 बजे किया जाएगा... #सिद्धार्थआनंद द्वारा निर्देशित, #फाइटर में #ऋतिकरोशन, #दीपिकापादुकोण और #अनिल कपूर हैं। सिनेमाघरों में 25 जनवरी 2024,#वायाकॉम18स्टूडियो #फाइटरऑन25जनवरी।
250 करोड़ के बजट वाली है Fighter
आपको बता दें कि सिद्धार्थ आनंद ने फाइटर को 250 करोड़ के बजट में तैयार किया है। सिद्धार्थ इस फिल्म से बतौर प्रोड्यूसर भी अपनी पारी की शुरुआत कर रहे हैं। उनके अलावा ज्योति देशपांडे, अजीत अंधारे, ममता आनंद, रेमन चिब्ब, अंकु पांडे भी फाइटर के प्रोड्यूसर हैं। फिल्म में दीपिका-ऋतिक के अलाव अनिल कपूर, करन सिंह ग्रोवर, अक्षय ओबेरॉय, संजीदा शेख और तलत अजीज लीड रोल में हैं। फिल्म वायाकॉम18 स्टूडियोज और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स के बैनर तले बनी है। फिल्म 25 जनवरी 2024 को रिलीज होगी।
2019 में की थी सिद्धार्थ आनंद ने फाइटर की प्लानिंग
बता दें कि सिद्धार्थ आनंद ने फिल्म वॉर (2019) की शूटिंग के दौरान फाइटर जेट की पृष्ठभूमि पर एक बड़े बजट की एक्शन थ्रिलर बनाने का विचार किया था। ऋतिक रोशन को कहानी का मूल आधार बहुत पसंद आया। भारत में COVID-19 लॉकडाउन के दौरान, आनंद ने कहानी पर काम किया और इसे ऋतिक को सुनाया, जिन्होंने बाद में फिल्म में काम करने के लिए हामी भरी। दिसंबर 2020 में यह बताया गया था कि सिद्धार्थ आनंद और ऋतिक रोशन वॉर (2019) के बाद एक फिल्म के लिए फिर से साथ आने वाले हैं। फाइटर की आधिकारिक घोषणा 10 जनवरी 2021 को ऋतिक रोशन के जन्मदिन के अवसर पर की गई थी। यह फिल्म भारत की पहली हवाई एक्शन फिल्म है। यह इसकी फ्रेंचाइजी की पहली किस्त है।
ये भी पढ़ें...
देश की इस फिल्मी फैमिली में हैं 4 सुपरस्टार, दौलत इतनी खरीद लें 10 घर
देश की इन 7 फिल्मों ने सबसे तेज कमाए 500 Cr +, TOP 3 में बॉलीवुड नहीं
साउथ की इन 10 फिल्मों ने की ताबड़तोड़ कमाई, लिस्ट में 1 लो बजट मूवी भी
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।