
एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन जया बच्चन की मां और महानायक अमिताभ बच्चन की सास इंदिरा भादुड़ी अस्पताल में भर्ती हैं। हार्ट रिलेटेड इश्यूज के चलते बुधवार को उन्हें मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वे 93 साल की हैं और रिपोर्ट्स की मानें तो जल्दी ही उनकी पेसमेकर सर्जरी की जाएगी। गौरतलब है कि पेसमेकर एक मेडिकल डिवाइस है, जिसका इस्तेमाल असामान्य हार्ट रिदम्स को मैनेज और रेगुलेट करने के लिए किया जाता है।
नाती की फिल्म के प्रीमियर में शामिल हुई थीं जया बच्चन
जया बच्चन 5 दिसंबर यानी मंगलवार को मुंबई के नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) में हुए फिल्म 'द आर्चीज' के प्रीमियर में शामिल हुई थीं। यह फिल्म उनके नाती यानी श्वेता बच्चन के बेटे अगस्त्य नंदा की पहली फिल्म है। जया बच्चन के साथ अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय, आराध्या बच्चन, श्वेता बच्चन नंदा और नव्या नंद ने भी इस प्रीमियर शिरकत की थी। पूरी फैमिली ने मीडिया के सामने पोज भी दिया था, जिसकी तस्वीरें मीडिया में वायरल हुई थीं।
इंदिरा भादुड़ी के 90वें बर्थडे पर जुटा था बच्चन परिवार
फ़रवरी 2020 में इंदिरा भादुड़ी ने अपना 20वां जन्मदिन मनाया था। इस मौके पर अमिताभ बच्चन और जया बच्चन समेत पूरी फैमिली भोपाल पहुंची थी और सबने मिलकर इंदिरा भादुड़ी का बर्थडे सेलिब्रेट किया था। बता दें कि इंदिरा भादुड़ी भोपाल की रहने वाली हैं।
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में दिखीं थीं जया बच्चन
जया बच्चन को पिछली बार करन जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में देखा गया था। इस फिल्म में उन्होंने धर्मेन्द्र की पत्नी का रोल निभाया था। फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की मुख्य भूमिका थी और शबाना आजमी ने भी इसमें अहम् किरदार निभाया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। फिलहाल जया के खाते में कोई और अपकमिंग फिल्म नहीं है।
और पढ़ें…
परिणीति चोपड़ा ने खोला सफल शादी का राज, बोलीं- वो पॉलिटिशियन है...
नशे में धुत सनी देओल लड़खड़ा रहे थे? 66 साल के एक्टर ने वीडियो शेयर कर बताई सच्चाई
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।