बॉलीवुड के सुपरस्टार्स में से एक विनोद खन्ना की 79वीं बर्थ एनिवर्सरी हैं। उनका जन्म 6 अक्टूबर 1946 को पेशावर, पाकिस्तान में हुआ था। उनकी कई फिल्में ऐसी भी हैं, जिन्हें भुलाया नहीं जा सकता है। इन्हें आप डिफरेंट ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर देख सकते हैं।
1977 में आई फिल्म अमर अकबर एंथोनी ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इस मल्टीस्टारर फिल्म में विनोद खन्ना के साथ अमिताभ बच्चन-ऋषि कपूर लीड रोल में थे। इस मूवी को आप ओटीटी नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
28
फिल्म मेरा गांव मेरा देश
विनोद खन्ना की फिल्म मेरा गांव मेरा देश 1971 में आई थी। इस फिल्म में उनके साथ धर्मेंद्र और आशा पारेख लीड रोल में थे। इस मूवी को ओटीटी जी5 और अमेजन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।
1976 में आई विनोद खन्ना की फिल्म हेरा फेरी ब्लॉकबस्टर रही। इसमें उनके साथ अमिताभ बच्चन, सायरा बानो और सुलक्ष्णा पंडित लीड रोल में थे। फिल्म को ओटीटी जियो हॉटस्टार और अमेजन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।
48
फिल्म परवरिश
1977 में आई विनोद खन्ना की फिल्म परवरिश मल्टीस्टारर फिल्म थी। इसमें उनके साथ अमिताभ बच्चन, नीतू सिंह, शबाना आजमी, शम्मी कपूर और अमजद खान लीड रोल में थे। इस मूवी को यूट्यूब पर देखा जा सकता है।
58
फिल्म इंकार
विनोद खन्ना की जबरदस्त क्राइम थ्रिलर फिल्म इंकार 1977 में आई थी। इसमें विनोद के साथ विद्या सिन्हा, अमजद खान और श्रीराम लागू लीड रोल में थे। इस मूवी को ओटीटी अमेजन प्राइम वीडियो पर देखा सकता है।
68
फिल्म मुकद्दर का सिकंदर
1978 में आई विनोद खन्ना और अमिताभ बच्चन की फिल्म मुकद्दर का सिकंदर एक एक्शन क्राइम ड्रामा थी। इसमें राखी, रेखा और अमजद खान भी थी। इसे ओटीटी अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
78
फिल्म कुर्बानी
विनोद खन्ना की 1980 में आई एक्शन थ्रिलर फिल्म कुर्बानी ने बॉक्स ऑफिस खूब धमाल मचाया था। फिल्म में फिरोज खान, जीनत अमान, अमजद खान और अमरीश पुरी लीड रोल में थे। इस मूवी को ओटीटी जियो सिनेमा, एमएक्स प्लेयर, सोनी लिव पर देखा जा सकता है।
विनोद खन्ना की फिल्म इंसाफ 1987 में आई थी। फिल्म में उनके साथ डिंपल कपाड़िया, सुरेश ओबेरॉय, दलीप ताहिल, शक्ति कपूर लीड रोल में थे। इस फिल्म को ओटीटी जी5 और अमेजन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।