डेटिंग की अफवाहों के बीच आदिपुरुष इवेंट में एक-दूसरे के काफी नजदीक नजर आए प्रभास और कृति सेनन, देखें VIRAL फोटोज

Published : Jun 07, 2023, 10:27 AM ISTUpdated : Jun 07, 2023, 10:30 AM IST
Prabhas and Kriti Sanon

सार

प्रभास और कृति सेनन की एक फोटो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दोनों एक-दूसरे को गले लगाए हुए नजर आ रहे हैं। अब इन फोटोज को देख दोनों के डेटिंग की अफवाहें तेज हो गई हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. ओम राउत के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘आदिपुरुष’ का नया ट्रेलर मंगलवार (6 जून) रात तिरुपति में एक मेगा इवेंट में लॉन्च किया गया। इस इवेंट में फिल्म के लीड एक्टर्स प्रभास और कृति सेनन भी शामिल हुए थे। अब इस इवेंट से प्रभास और कृति की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। हालांकि इनमें से एक तस्वीर है, जो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है।

एक-दूसरे को गले लगाए हुए नजर आए कृति-प्रभास

तिरुपति इवेंट से प्रभास और कृति की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है, जिसमें दोनों एक-दूसरे को गले लगाए हुए नजर आ रहे हैं। इन फोटोज में कृति साड़ी पहने हुए बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं प्रभास व्हाइट कलर के कुर्ता-पायजामे में हैंडसम लग रहे हैं।

 

यूजर्स के रिएक्शन

अब प्रभास और कृति की इन फोटोज को देखने के बाद लोग तरह-तरह से रिएक्ट कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि दोनों साथ में बहुत अच्छे लगते हैं, इस वजह से दोनों को जल्द एक-दूसरे से शादी कर लेनी चाहिए। जहां एक यूजर ने लिखा, 'आप एक साथ परफेक्ट लगते हो।' वहीं दूसरे ने लिखा, 'आपकी जोड़ी बहुत अच्छी है। आप जल्द शादी कर लो।' अब इस इवेंट में प्रभास ने भी कहा है कि वो तिरुपति में ही शादी करेंगे। अब उनकी इस बात को सुनने के बाद लोग कयास लगा रहे हैं कि वो कृति से तिरुपति में ही शादी करेंगे।

आपको बता दें कृति-प्रभास जब से आदिपुरुष की शूटिंग कर रहे हैं, तब से उनके डेटिंग रूमर्स को हवा मिली है। हालांकि कृति ने कई बार सोशल मीडिया के जरिए कहा है कि वो और प्रभास सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।

हिंदू रामायण पर आधारित है 'आदिपुरुष'

फिल्म 'आदिपुरुष' की बात करें तो यह फिल्म हिंदू रामायण पर आधारित है। इस फिल्म में प्रभास भगवान राम, कृति सेनन मां सीता और सैफ अली खान रावण के रूप में नजर आएंगे। वहीं सनी सिंह लक्ष्मण का रोल प्ले करते दिखाई देंगे। ये फिल्म हिंदी सहित 4 अन्य भाषाओं में 16 जून को रिलीज होने वाली है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Ikka Teaser: रहमान डकैत से मिले तारा सिंह, 29 साल बाद सनी-अक्षय को साथ देख लोग यूं ले रहे मजे
Border 2 Collection Day 12: सनी देओल की दहाड़ का निकला दम, कमाई उड़ाएगी होश