
एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड के रूमर्ड कपल तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा अक्सर अपनी रिलेशनशिप की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। तमन्ना और विजय ने आज तक अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है, लेकिन उन्हें अक्सर एक साथ समय बिताते हुए देखा जाता है। इस बीच हाल ही में कपल को मुंबई में स्पॉट किया गया। दोनों को यूं साथ देख उनके अफेयर की खबरों ने जोर पकड़ लिया है।
पैपराजी ने किया तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा को कैप्चर
हाल ही में तमन्ना और विजय एक दूसरे के हाथों में हाथ डाले हुए नजर आए। दोनों को यूं साथ देख पैपराजी ने उन्हें कैप्चर कर लिया और दोनों की फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगीं। इस दौरान दोनों कैजुअल आउटफिट में नजर आए। विजय और तमन्ना की यह फोटोज उनके प्यार का सबूत दे रही हैं।
अब तमन्ना और विजय की इन फोटोज देखने के बाद फैंस तरह-तरह से रिएक्ट कर रहे हैं। जहां एक ने लिखा, 'दोनों साथ में एकदम परफेक्ट लगते हैं।' दूसरे ने लिखा, 'इन्हें जल्द शादी कर लेनी चाहिए।' वहीं तीसरे ने लिखा, 'कपल के चेहरे पर प्यार का बुखार साफ नजर आ रहा है।'
तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा की किस करते हुए फोटो हुई थी वायरल
तमन्ना और विजय की काफी वक्त से अफेयर की खबरें सामने आ रही हैं। दोनों को पहले भी कई बार एक साथ स्पॉट किया जा चुका है। यहां तक कि दोनों को गोवा में न्यू ईयर भी एक साथ सेलिब्रेट करते हुए देखा गया था। इस न्यू ईयर पार्टी से दोनों की किस करते हुए फोटोज भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।
आपको बता दें विजय को आखिरी बार तमन्ना के साथ लव स्टोरी पार्ट 2 में देखा गया, जहां उनकी सिजलिंग केमिस्ट्री देख हर कोई दीवाना हो गया था।
और पढ़ें..
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।