Jawan First Song: 1000 डांसर्स संग थिरकते नजर आए शाहरुख खान, देखने लायक है SRK के डांस मूव्स

Published : Jul 31, 2023, 02:05 PM ISTUpdated : Jul 31, 2023, 02:17 PM IST
Shahrukh Khan Film Jawan First Song

सार

Shahrukh Khan Film Jawan First Song: शाहरुख खान की फिल्म जवान का पहला गाना जिंदा बंदा रिलीज हो गया है। रिलीज हुए गाने में शाहरुख 1000 डांसर्स के साथ थिरकते नजर आ रहे हैं। साउथ डायरेक्टर एटली की यह फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघरो में रिलीज होगी। 

एंटरटेनमेंट डेस्क. शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की फिल्म जवान (Jawan) की रिलीज का हर कोई इंतजार कर रहा है। इसी बीच फैन्स को खुश करने के लिए फिल्म का पहला गाना जिंदा बंदा रिलीज किया गया। सामने आए गाने में शाहरुख 1000 डांसर्स के साथ थिरकते नजर आते हैं। कहा जा रहा है कि ये एक फुट टैपिंग डांस आइटम है, जिसमें किंग खान जबरदस्त मूव्स दिखाते नजर आ रहे हैं। इस गाने को अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है और इसके राइटर इरशाद कामिल है। बता दें कि कुछ मिनट पहले रिलीज हुए इस गाने को डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों ने देखा और लाइक किया है। साउथ डायरेक्टर एटली की यह फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघरो में रिलीज होगी।

 

15 करोड़ में तैयार हुआ है जवान का गाना जिंदा बंदा

शाहरुख खान की फिल्म जवान का गाना जिंदा बंदा रिलीज हो गया है। गाने में 57 साल के शाहरुख की एनर्जी और जोश देखने लायक है। गाने में उन्हें शानदार फुट स्टेप करते देखा जा सकता है। एसआरके अपना साथी डांसर्स के साथ बेहतरीन तरीके से ताल से ताल मिलाते नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि डायरेक्टर एटली की फिल्म के इस गाने को करीब 15 करोड़ रुपए में तैयार किया गया है। कहा जा सकता है कि इतनी रकम में तो एक लो बजट फिल्म तक तैयार हो सकती है। बता दें कि गाने को हिंदी के साथ तमिल और तेलुगु में रिलीज किया गया है। शाहरुख ने गाने को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा- उसूलों पर जहाँ आँच आए टकराना ज़रूरी है, जो ज़िंदा हो तो फिर ज़िंदा नज़र आना ज़रूरी है। तह-ए-दिल से आपका शुक्रिया वसीम बरेलवी साब जो आपने हमें अपने इस मुकम्मल शेर को इस्तेमाल करने और इसके साथ थोड़ी गुस्ताखी करने की इजाजत दी। पेश है,ज़िंदा बंदा।

जवान की स्टारकास्ट

7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही फिल्म जवान में शाहरुख खान के साथ साउथ एक्ट्रेस नयनतारा, सान्या मल्होत्रा, विजय सेतुपति, प्रियमणि, रिद्धी डोंगरा लीड रोल में हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण और संजय दत्त कैमियो करते नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें...

बॉलीवुड का सबसे FLOP डायरेक्टर कौन ? लिस्ट में डेविड धवन-प्रियदर्शन भी

SRK-सलमान नहीं इस हीरो की फिल्म ने की पाकिस्तान में सबसे ज्यादा कमाई

Bollywood Divorces: 10 कपल कोई 20 तो कोई शादी के 11 साल बाद हुआ अलग

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Ranveer Singh Dhurandhar 2 Look: रणवीर सिंह का ‘धुरंधर 2’ लुक देख फैंस बोले- अब होगी असली तबाही
'हक़ मांगा तो फिल्मों से निकाला', अमाल मलिक ने खोला बॉलीवुड का काला-चिट्ठा!