ऐसा दिखता है दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह का 100 करोड़ का घर, देखें VIDEO

Published : Aug 29, 2024, 11:11 AM IST
ranveer deepika

सार

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत अपने नए घर में करेंगे। मुंबई के बांद्रा में स्थित यह आलीशान घर 100 करोड़ रुपए से भी ज्यादा कीमत का बताया जा रहा है। इस घर में कपल के लिए कई खास सुविधाएं हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड के पॉपुलर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि वो अपने पहले बच्चे का वेलकम नए घर में करेंगे। मुंबई के सबसे पॉश और महंगे इलाके बांद्रा में स्थित रणवीर और दीपिका के इस नए घर का काम जल्द ही पूरा होने वाला है। वहीं सोशल मीडिया पर इस घर का वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिस वजह से इसकी चर्चा और तेजी से हो रही है।

यह चीजें हैं दीपिका-रणवीर की बिल्डिंग में खास

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का नया घर सी-फेसिंग क्वाड्राप्लेक्स है, जो बांद्रा बैंडस्टैंड पर स्थित है। इस घर की खास बात यह है कि ये घर शाहरुख खान के आलीशान घर मन्नत के काफी करीब है। इसका 11,266 वर्ग फुट का कुल कारपेट एरिया है। इसके साथ ही इसमें एक्सक्लूसिव टेरेस भी है, जो 1,300 वर्ग फुट में फैली हुई है। वहीं लोगों को लग रहा है कि पूरी बिल्डिंग ही दीपिका-रणवीर की है, तो आपको बता दें कि ऐसा नहीं है।

 

कपल का इस इमारत की 4 मंजिल यानी 16वीं, 17वीं, 18वीं और 19वीं मंजिल पर फ्लैट है। इसके अलावा इस इमारत के अंदर कपल की 19 पार्किंग स्पेस, पर्सनल जिम, स्विमिंग पूल, एंटरटेनमेंट स्पेस भी है, जो उनकी प्रोफेशनल लाइफ को ध्यान में रखते हुए बनाई गई है। कथित तौर पर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के इस घर की कीमत 100 करोड़ रुपए से भी अधिक है। आपको बता दें रणवीर और दीपिका ने 2 साल पहले इस बिल्डिंग में अपार्टमेंट बुक किया था। तबसे ही इसमें काम चल रहा है।

2018 में हुई थी दीपिका-रणवीर की शादी

दीपिका और रणवीर की पहली मुलाकात संजय लीला भंसाली की 2013 की हिट रोमांटिक ड्रामा 'गोलियों की रासलीला: राम-लीला' के सेट पर हुई थी और उसी समय से कपल ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। इसके बाद कपल ने 2018 में अपने क्लोज फैमिली और फ्रेंड्स के बीच इटली में शादी कर ली। वहीं कपल ने 5 साल बाद 2023 में करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण सीजन 8 के प्रीमियर एपिसोड में अपनी शादी का वीडियो शेयर किया।

और पढ़ें..

Naga Chaitanya ने तलाक के 3 साल बाद गुपचुप रचाई दूसरी शादी ?

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Sunny Deol की 150 मिनट की फिल्म, इंटरवल के बाद एंट्री, जीता नेशनल अवॉर्ड, फिर बने 4 रीमेक
Ikka Teaser: रहमान डकैत से मिले तारा सिंह, 29 साल बाद सनी-अक्षय को साथ देख लोग यूं ले रहे मजे