माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर ने जमकर लगाए ठुमके, VIRAL वीडियो ने जीता फैंस का दिल

Published : May 31, 2023, 05:38 PM IST
Madhuri Dixit

सार

माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो जमकर डांस करती हुई नजर आ रही हैं। अब दोनों को यूं साथ देख फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं हो रहा है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर ने हाल ही में रीयूनियन किया। अब दोनों हसीनाओं का सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपनी खास दोस्त और एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के साथ डांस करती हुई नजर आ रही हैं। अब दोनों का यह वीडियो उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

'बलम पिचकारी' पर ठुमके लगाती नजर आईं माधुरी और करिश्मा

इस वीडियो में माधुरी और करिश्मा फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' के सॉन्ग 'बलम पिचकारी' पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं। करिश्मा ने इस पोस्ट को शेयर कर कैप्शन में लिखा, 'डांस ऑफ एनवी फ्रेंडशिप'। इसके साथ उन्होंने डांस पार्टनर और फॉरएवर जैसे हैशटैग का इस्तेमाल भी किया है।

 

यूजर्स के रिएक्शन

अब माधुरी और करिश्मा के इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस से लेकर की खुशी का ठिकाना नहीं है। जहां करिश्मा की बहन करीना कपूर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'द OG सुपरस्टार्स।' मुक्ति मोहन ने लिखा, 'आप दोनों डांसिंग सुपरस्टार्स हैं।' वहीं एक फैन ने लिखा, 'इसमें बस शाहरुख की ही कमी है।' इसके साथ ही कुछ फैंस का कहना है कि वो 'दिल तो पागल है' का दूसरा पार्ट देखना चाहते हैं।

26 साल बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आई थीं माधुरी-करिश्मा

दरअसल 26 साल पहले यश चोपड़ा के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'दिल तो पागल है' में माधुरी और करिश्मा एक साथ नजर आई थीं। ये फिल्म लोगों को खूब पसंद आई थी। इस सुपरहिट फिल्म ने दोनों के करियर को संवारा था। फिल्म में माधुरी और करिश्मा के साथ-साथ शाहरुख खान भी लीड रोल में थे। इस वजह फैंस इस जोड़ी को एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखना चाहती है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Dhurandhar 2 Teaser Review: 1.12 मिनट के वीडियो में दिखे 4 बड़े चेहरे, कहानी से भी उठ गया पर्दा
Dhurandhar 2 Teaser Reaction: टीजर देख टूटा फैन्स का दिल, बोले-चूना लगा दिया