
एंटरटेनमेंट डेस्क. एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर नजर आ रही हैं। इस दौरान मलाइका ब्लू एंड व्हाइट मैचिंग पैंट और शर्ट में नजर आ रही हैं। इस दौरान उनके साथ कुछ ऐसा होता है, जिसे देखने के बाद फैंस का कहना है कि यह एक तरीके हैरेसमेंट है।
लड़कियों ने रोका मलाइका का रास्ता
दरअसल बीती रात (18 मई) मलाइका मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर दिखीं। जैसे ही पैपराजी ने मलाइका को देखा वैसे ही वो उन्हें कैमरे में कैद करने लगे। इस दौरान कुछ लड़कियों (जो पैसा मांग रही थीं) ने मलाइका का रास्ता रोकने की कोशिश की और उनसे पैसे मांगने लगीं। इस वीडियो में एक लड़की को कहते हुए सुना जा सकता है कि 'ओ मलाइका दीदी कुछ तो दो'।
मलाइका की कार को आगे नहीं बढ़ने देती हैं लड़कियां
उसके बाद वो लड़कियां मलाइका को घेर लेती हैं और कार तक नहीं जाने देती हैं। फिर जैसे तैसे मलाइका कार की तरफ बढ़ती हैं, तो वो उनके पीछे वहां पर भी आ जाती हैं और कार को आगे बढ़ने नहीं देती हैं। अब यह सब कुछ पैपराजी ने अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया और अब यह सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
फैंस हुए बच्चों के इस व्यवहार से नाराज
इस वीडियो को देखने के बाद फैंस बच्चों के इस व्यवहार पर नाराजगी जता रहे हैं। लोगों का कहना है कि यह एक तरह का हैरेसमेंट है। जहां एक यूजर ने लिखा, 'यह बहुत गलत है। आप किसी को हरास नहीं कर सकते हो।' दूसरे ने लिखा, 'बच्चों को ऐसी हरकत नहीं करनी चाहिए।' वहीं कुछ लोग मलाइका को ही ट्रोल करते हुए कहने लगे कि इन बच्चों को मलाइका दीदी नहीं कहना चाहिए। वो तो अब आंटी हो गईं हैं।
और पढ़ें…
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।