एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर को हाल ही में एक बुक लॉन्च इवेंट में स्पॉट किया गया। इस दौरान उनकी मां नीतू कपूर भी उनके साथ नजर आईं। इस दौरान रणबीर ऑल ब्लैक लुक में बेहद हैंडसम लग रहे थे। वहीं नीतू कपूर ने पर्पल आउटफिट पहना हुआ था। अब इस इवेंट से रणबीर के कई फोटोज और वीडियोज वायरल हो रहे हैं।
रणबीर के ऊपर गिरी चाय
वायरल वीडियो में रणबीर कपूर स्टेज पर लोगों से बातचीत कर रहे होते हैं। इस दौरान उनके हाथों में चाय की प्याली भी होती है। इतने में बात करते-करते अचानक रणबीर के हाथों से चाय का कप छूट जाता है और गर्म गर्म चाय उनकी पैंट पर गिर जाती है। पैंट पर चाय गिरते ही रणबीर एक दम से उठ जाते हैं। वहीं कई लोग उनकी मदद करने के लिए वहां पहुंच जाते हैं। इसके बाद रणबीर अपनी चेयर चेंज करते हैं और दूसरी चेयर पर बैठ कर इवेंट को आगे बड़ाते हैं।
यूजर्स के रिएक्शन
अब रणबीर का ये वीडियो देखने के बाद लोग तरह-तरह से रिएक्ट कर रहे हैं। जहां कुछ लोग उनका मजाक उड़ा रहे हैं। लोगों का कहना है कि रणबीर एक बच्ची के पिता हैं, पर उनकी आदतें बिलकुल बच्चों जैसी हैं। वहीं कुछ लोग उनसे इंप्रेस हो गए हैं। लोगों का कहना है कि रणबीर ने बहुत अच्छे तरीके से सिचुएशन को संभाला है। जहां एक ने लिखा, 'इसलिए रणबीर सुपरस्टार हैं।' वहीं दूसरे ने लिखा, 'रणबीर अपना ध्यान रखिए। आशा करती हूं कि आप जले नहीं होगे।'
'एनिमल' में नजर आएंगे रणबीर
आपको बता दें रणबीर को आखिरी बार फिल्म 'तू झूठी में मक्कार' में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ श्रद्धा कपूर थीं। वहीं रणबीर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वो जल्द ही फिल्म 'एनिमल' में नजर आएंगे। हाल ही में इस फिल्म का पोस्टर भी रिलीज किया गया था, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।