
एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म 'जवान' की वजह से सुर्खियों में हैं। ये फिल्म 7 सितंबर को थिएटर्स में रिलीज होने वाली है। ऐसे में 30 अगस्त को जवान का ऑडियो लॉन्च रखा गया है, जिसमें शामिल होने के लिए शाहरुख खान चेन्नई जा रहे हैं। वहां एक बड़ा इवेंट होगा। हालांकि अब इस इवेंट से पहले शाहरुख जम्मू के कटरा पहुंच गए हैं। दरअसल शाहरुख यहां पर वैष्णो देवी के दर्शन करने गए हैं।
लोग कर रहे शाहरुख खान की खूब तारीफ
अब सोशल मीडिया पर शाहरुख खान का एक वीडियो भी काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो मंदिर के लिए चढ़ाई करते हुए नजर आ रहे हैं। इसमें शाहरुख व्हाइट टी-शर्ट के ऊपर ब्लू कलर की हुडी पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने हुडी की कैप और मास्क से चेहरा ढक रखा है। वहीं उनके आसपास कई सिक्योरिटी गार्डस दिखाई दे रहे हैं। शाहरुख का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख लोग उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। वैष्णो देवी में शाहरुख खान की यह इस साल की यात्रा थी। इससे पहले वो 'पठान' की रिलीज से पहले माता के दर्शन करने पहुंचे थे।
शाहरुख खान मनाते हैं हर त्योहार
देश में धर्मनिरपेक्ष लोग शाहरुख खान को आइकन के रूप में देखते हैं। उन्होंने एक बार खुलासा किया था कि वो सभी त्योहार को मन्नत में मनाए जाते हैं। हर साल वो परिवार के साथ गणपति उत्सव भी मनाते हैं और दिवाली पर लक्ष्मी पूजा भी करते हैं। वहीं उन्होंने एक बार खुलासा किया था कि उन्होंने कई धार्मिक ग्रंथ भी पढ़े हैं। आपको बता दें शाहरुख खान की आखिरी फिल्म 'पठान' उनके करियर की सबसे बड़ी हिट थी। इसने बॉक्स ऑफिस पर 1,000 करोड़ रुपए से ऊपर की कमाई की थी।
और पढ़ें..
खून के रिश्तों से बढ़कर रखते हैं ख्याल, ये है बी-टाउन के मुंह बोले भाई-बहन का प्यार
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।