हूबहू शाहरुख खान की तरह दिखते हैं उनके हमशक्ल सूरज कुमार, VIRAL वीडियो देख फैंस हुए कंफ्यूज

Published : Jun 06, 2023, 10:07 AM IST
Shah Rukh Khans lookalike

सार

शाहरुख खान के जैसे दिखने वाले शख्स का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख फैंस कंफ्यूज हो गए हैं। उन्हें अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हो रहा है कि यह शाहरुख नहीं बल्कि उनके हमशक्ल हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान के हमशक्ल का एक वीडियो सामने आया है, जिसे देख फैंस हैरान रह गए हैं। इस वीडियो में शाहरुख के जैसे दिखने वाले सूरज कुमार को देखा जा सकता है। अपनी हेयर स्टाइल से लेकर अपने लुक्स तक की वजह से सूरज एक दम शाहरुख खान के जैसे ही दिख रहे हैं। अब इस वीडियो को देखने के बाद लोगों का कहना है कि उन्हें अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हो रहा है।

शाहरुख खान के हमशक्ल को देखकर लोग हुए कंफ्यूज

शाहरुख खान के हमशक्ल सूरज ने खुद अपनी इस वीडियो को शेयर किया है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'छोटा शाहरुख'। इस वीडियो में वो शाहरुख की तरह ही दिख रहे हैं, इसके साथ-साथ वो जमकर शाहरुख की कॉपी करते हुए उनका सिग्नेचर पोज दे रहे हैं। सूरज के इस अंदाज को देखकर लोग और कंफ्यूज हो गए हैं और उन्हें शाहरुख समझ बैठे हैं।

 

यूजर्स का रिएक्शन

अब सूरज का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं सोशल मीडिया के जरिए यूजर्स इस पर तरह-तरह से रिएक्ट कर रहे हैं। जहां एक शख्स ने लिखा, 'ये हैं 90 के दशक के शाहरुख खान।' दूसरे शख्स ने लिखा, 'आप बिल्कुल शाहरुख के जैसे ही दिख रहे हैं।', तीसरे शख्स ने लिखा, 'शाहरुख खान जब फिल्मों में आए थे तो ऐसे ही दिखते थे। इस वीडियो को देखकर लगा की शाहरुख का पुराना वीडियो वायरल हो रहा है।' वहीं कुछ लोगों ने सूरज को फिल्मों में किस्मत आजमाने की नसीहत दी।

शाहरुख खान ने 1992 में की थी करियर की शुरुआत

आपको बता दें शाहरुख खान ने 1992 में फिल्म 'दीवाना' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म के बाद उन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। शाहरुख आखिरी बार 'पठान' में नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। अब शाहरुख जल्द ही एटली की एक्शन फिल्म 'जवान' और राजकुमार हिरानी की 'डंकी' में नजर आएंगे।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Sunny Deol की 150 मिनट की फिल्म, इंटरवल के बाद एंट्री, जीता नेशनल अवॉर्ड, फिर बने 4 रीमेक
Ikka Teaser: रहमान डकैत से मिले तारा सिंह, 29 साल बाद सनी-अक्षय को साथ देख लोग यूं ले रहे मजे